औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर : गाड़ी बुला रही रेल कमा रही, मंडल की आय में निरंतर वृद्धि
बीकानेर : गाड़ी बुला रही रेल कमा रही, मंडल की आय में निरंतर वृद्धि
*बीकानेर रेल मंडल की आय में निरंतर वृद्धि*
उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की आय में निरंतर वृद्धि हो रही है । इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक आरक्षित तथा अनारक्षित टिकटों की बिक्री से प्राप्त आय 53.95 करोड रुपए हो चुकी है जबकि पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 50.81 करोड़ रूपये की आय हुई थी। इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6.18 प्रतिशत की अधिक आय प्राप्त हुई है l
इसी प्रकार अन्य कोचिंग से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 7.31 करोड रुपए की आय हुई है l
इसी प्रकार मालभाड़े से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह में 49.15 करोड़ रु.की आय प्राप्त हुई है l
इसी प्रकार से अन्य विविध स्रोतों से इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 13.26 करोड रुपए की आय हुई हैl
जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 4.13 करोड़ रूपये की आय हुई थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 221.07 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l
इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक बीकानेर मंडल की कुल आय 123.67 करोड रुपए है जबकि गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल माह तक 116.22 करोड़ रूपये थी l इस प्रकार गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 6.41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है l
इस वर्ष 2026-27 में अप्रैल माह तक 40.19 लाख यात्रियों ने मंडल पर रेल यात्रा की है l
इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल माह की समयपालानता 95.55 प्रतिशत रही है जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करती है l उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल बेहतर यात्री सुविधा को लेकर प्रतिबद्ध है l






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...