औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
तीस सितंबर तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट
तीस सितंबर तक शेष किश्तें एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में मिलेगी शत प्रतिशत छूट
बीकानेर, 24 अप्रैल। बजट घोषणा वर्ष 2026-27 में जारी अधिसूचना के तहत राज्य सरकार द्वारा उपनिवेशन क्षेत्र के समस्त श्रेणी के काश्तकारों (सभी श्रेणी के आवंटियों यथा सामान्य आवंटन, विशेष आवंटन व मोहर बंद नीलामी द्वारा आवंटन आदि) को कृषि भूमि पेटे शेष रही बकाया किस्तों की राशि 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक की अवधि में एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज में शत प्रतिशत छूट दी जाएगी।
उपनिवेशन आयुक्त नवनीत कुमार ने समस्त उपनिवेशन तहसीलदारों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे अधिक से अधिक आवंटी/बाकीदार राज्य सरकार द्वारा दी जा रही इस ब्याज माफी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...