औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया गहरा शोक
शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया गहरा शोक
केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने “भुजिया सम्राट” के रूप में विख्यात श्री शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय शिवरत्न अग्रवाल जी एक प्रतिष्ठित उद्योगपति, दूरदर्शी उद्यमी तथा समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने परिश्रम, ईमानदारी और दूरदर्शिता से न केवल व्यापार जगत में विशिष्ट पहचान बनाई, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने। उनके सरल, सौम्य एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार ने उन्हें जन-जन के बीच विशेष सम्मान दिलाया।
अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि शिवरतन अग्रवाल जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और सेवा की एक प्रेरणादायी मिसाल रहा है। उन्होंने सदैव सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन से अनेक लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। केन्द्रीय मंत्री ने बताया की हाल ही में चेन्नई प्रवास के दौरान श्री शिवरतन अग्रवाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती सुशीला देवी जी की सर्जरी के उपरांत उनसे मिलने गए थे। उस अवसर पर श्री शिवरतन अग्रवाल जी से हुई आत्मीय चर्चा, उनकी विनम्रता एवं स्नेहिल व्यवहार ने हमेशा की तरह गहरी छाप छोड़ी। अग्रवाल परिवार के साथ उनके आत्मीय एवं भावनात्मक संबंध रहे हैं, जिससे यह क्षति उन्हें अत्यंत व्यक्तिगत एवं अपूरणीय प्रतीत होती है।
अर्जुन राम मेघवाल ने आगे कहा कि शिवरतन अग्रवाल जी का निधन न केवल अग्रवाल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज और व्यापार जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।
अंत में, उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल, साहस एवं धैर्य प्रदान करें।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...