औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
15 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
इलेक्ट्रोपैथी पुस्तक का हुआ विमोचन
नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में लोग हुए लाभान्वित
बीकानेर 15 मार्च 2026 रविवार
शिविर के दौरान इ.डॉ. एस.बी. जांगिड़ द्वारा लिखित इलेक्ट्रोपैथी विषयक पुस्तक का अतिथियों के कर कमलों से विमोचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
*नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित*
*103 मरीज हुए लाभान्वित*
*श्रीरामसर रोड स्थित गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक परिसर में हुआ आयोजन*
रविवार को श्रीरामसर रोड स्थित गायत्री मल्टीस्पेशियलिटी क्लीनिक परिसर में नि:शुल्क इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में मरीजों को विभिन्न रोगों के लिए परामर्श प्रदान किया गया तथा 7 से 15 दिन की दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गई। शिविर में मोटापा, नशा मुक्ति सहित कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार और परामर्श की सुविधा दी गई। शिविर में कुल 103 मरीज लाभान्वित हुए।
राजस्थान स्वास्थ्य सेवा अभियान, इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा परिषद जयपुर की बीकानेर शाखा द्वारा जांगिड़ संजीवन हॉस्पिटल एंड इलेक्ट्रोपैथी रिसर्च सेंटर एवं श्री शिव नारायण समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति अध्यक्ष जुगल किशोर व्यास ने की तथा डॉ. हरि शंकर आचार्य विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए इस प्रकार के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि सेवा भाव से किए गए ऐसे आयोजन जरूरतमंद लोगों तक उपचार की सुविधा पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अध्यक्षता कर रहे जुगल किशोर व्यास ने कहा कि स्वस्थ समाज ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला है। उन्होंने आयोजकों द्वारा जनहित में किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता बताई।
विशिष्ट अतिथि डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति प्राकृतिक औषधियों पर आधारित है और कई रोगों में लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर जांच करवाने की अपील की।
इस अवसर पर चिकित्सकीय सेवाएं इ.डॉ. एस.बी. जांगिड़, इ.डॉ. पवन दाधीच और इ.डॉ. विक्रम पुरोहित द्वारा प्रदान की गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...