औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
15 मार्च 2026 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर 15.03.2026 रविवार
चेटीचंड महोत्सव के तहत हुआ ज्योति जगे झूलण जी कार्यक्रम
संत कंवर राम सिंधी समाज ट्रस्ट, भारतीय सिन्धु सभा महानगर, मातृ शक्ति सत्संग मंडली, जय झूलेलाल सिंधी युवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान मे चेटीचंड महोत्सव 2026 के तहत आज रविवार दिनांक 15.03.2026 को पार्क मे ज्योत जगे झूलण जी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के श्याम वाधवानी ने की। विशिष्ट अतिथि सिंधु सभा की कान्ता हेमनानी, भारती गुवालानी, देवी नवानी व महादेव बालानी रहे। मधु सादवानी, जान्हवी वलीरमाणी, कमला सदारंगानी, निम्मा बालानी, हर्षिता टिकयानी, मनीष भगत व रमेश सदारंगानी के गाये भजनों ने सबका मन मोह लिया। सिंधु सभा के हासानंद मंघवानी व मानसिंह मामनानी ने चेटीचंड की जानकारी देते हुए बताया कि सिंधी समाज के ईष्टदेव झूलेलाल के 1076 वे जन्मोत्सव पर बीकानेर के सिंधी समाज द्वारा बहुत से धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। धनश्याम सदारंगानी व तेज प्रकाश वलीरमाणी को आगामी दीपमाला कार्यक्रम का प्रभारी बनाया गया।
वर्षा लखानी, आशा गुवालानी, विद्या वासवानी, ममता ग्वालानी, सुमन आहुजा, नीता रोचवानी व लक्ष्मण किशनानी, तोलाराम गुवालानी, अशोक खत्री, सुरेश केशवानी, गणेश सदारंगानी व सेवादार हरीश वलीरमाणी भी उपस्थित रहे। नन्ही गरिमा, हेजल, निशा, धारा, शिवा, दर्शना व वंशिका ने साथ रहे।
महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी व पवन खत्री ने बताया कि चेटीचंड महोत्सव 2026 के आगामी चरण में बहराणा साहिब की फेरी, दीपमाला, चेटी चंड पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जायगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...