औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
14 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
*राजस्थानी भाषा अकादमी में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित*
बीकानेर, 14 मार्च। राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की ओर से राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में शनिवार को स्वच्छता कार्यक्रम के तहत अकादमी कार्मिकों द्वारा अकादमी परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने बताया कि इस दौरान अकादमी पुस्तकालय, वाचनालय व विभिन्न कमरों की सफाई की गई। कनिष्ठ लेखाकार अंजली टाक, सूचना सहायक केशव जोशी, वरिष्ठ सहायक श्रीनिवास थानवी, कानसिंह, मनोज मोदी, सुखदेव, पिंकी आदि ने अकादमी परिसर को स्वच्छ किया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...