औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
14 मार्च 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
जिला कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ विधि अधिकारी अभिनव बेरवाल को पीएचडी की उपाधि
जिला कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ विधि अधिकारी अभिनव बेरवाल को पीएचडी की उपाधि
बीकानेर, 14 मार्च। जिला कलेक्टर कार्यालय में वरिष्ठ विधि अधिकारी के पद पर कार्यरत श्री अभिनव बेरवाल को महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।
श्री बेरवाल ने “बालकों के मानवाधिकार पर एक विश्लेषणात्मक अध्ययन : बालश्रम पर विशेष संदर्भ” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया। उनका यह शोध कार्य ज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज के
प्रिंसिपल डॉ. बी.एल.बिश्नोई के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
अपने शोध में श्री बेरवाल ने बालश्रम की समस्या का विस्तृत विश्लेषण करते हुए इसके सामाजिक, आर्थिक और कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला है। साथ ही इस समस्या की रोकथाम और बालकों के मानवाधिकारों की रक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव भी प्रस्तुत किए हैं, जो सामाजिक स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने शोध मार्गदर्शक डॉ. बी.एल.बिश्नोई (प्रिंसिपल, ज्ञान विधि पी.जी. कॉलेज), डॉ. भगवाना राम बिश्नोई (प्रिंसिपल, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, बीकानेर) तथा डॉ. कुमुद जैन (डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ) को दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने पिता परमेश्वर लाल बेरवाल, माता सुनीता बेरवाल, पत्नी भारती पराशर (आरजेएस) तथा बहन पूजा बेरवाल के सहयोग और प्रोत्साहन को भी अपनी सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...