औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
5 फरवरी 2026 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
छात्रवृत्ति पाकर खिले चेहरे
एनएन आरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय मरुधर नगर में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना एवं उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
डीआईजी बीएसएफ अजय लूथरा की गरिमामयी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया । विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. हेमंत दाधीच प्रो वाइस चांसलर तथा साहित्यकार, शायर इरशाद अज़ीज़ उपस्थित रहे। विद्यालय की कक्षा दसवीं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 62 विद्यार्थियों को लगभग ₹500000 की राशि विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की गई।
अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। उन्होंने स्कॉलरशिप प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सीईओ आदित्य स्वामी ने कहा कि छात्रवृत्ति प्राप्त करना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहेगा तथा अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगा। आदित्य स्वामी ने अतिथिगण को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्राचार्या पूनम चौधरी, सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर डॉ रमेश चौधरी , तरूलता जैन, रौनक मारू, वरुण गोयल तथा तरुणा सैनी ने कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋतु शर्मा ने किया।आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...