औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
यह गोचर क्षेत्र अब Peripheral Special Area : मास्टर प्लान से गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन स्थगित
यह गोचर क्षेत्र अब Peripheral Special Area : मास्टर प्लान से गोचर भूमि मुक्ति आंदोलन स्थगित
राजस्व ग्राम शरहनथानिया, सुजानदेसर, भीनासर एवं उदयरामसर की चारागाह / गोचर / सरकारी भूमि को मास्टर प्लान-2043 में परिधीय विशेष क्षेत्र (Peripheral Special Area) के रूप में चिन्हित किया जाएगा ।
बीकानेर / 24.01.2025 /
बीकानेर शहर के आसपास के राजस्व गांवों की गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान से मुक्त करने को लेकर चल रहे आंदोलन को आज मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा लिखित में दिए जाने के बाद स्थगित करने की जानकारी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई व महंत सरजूदास जी महाराज सहित बीकानेर जिले के विधायकों, जनप्रतिनिधियों व आंदोलन समिति के सदस्यों ने प्रेस वार्ता वार्ता करके दी ।
प्रेस वार्ता में विधायक सिद्धि कुमारी, विधायक जेठानंद व्यास, विधायक अंशुमान सिंह भाटी, विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विधायक ताराचंद सारस्वत, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला, डॉ. अशोक भाटी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवर लाल जांगिड़ उपस्थित रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल बिश्नोई ने कहा कि _ पर्यावरण प्रेमी आमजन और संत समाज की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद राजस्व ग्राम शरहनथानिया, सुजानदेसर, भीनासर एवं उदयरामसर की चारागाह / गोचर / सरकारी भूमि को मास्टर प्लान-2043 में परिधीय विशेष क्षेत्र (Peripheral Special Area) के रूप में चिन्हित किया जाएगा ।
उक्त भूमि को विशेष परिधीय क्षेत्र के रूप में चिन्हित किए जाने से एक और मास्टर प्लान-2043 का शीघ्र अंतिम-करण संभव होगा वहीं दूसरी ओर जनभावना का आधार करते हुए भविष्य में किसी भी विकास संबंधी निर्णय संरचित, पारदर्शी एवं आवश्यकता-आधारित रूप से राज्य सरकार की स्वीकृति से ही लिए जा सकेंगे। साथ ही भविष्य में बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा राज्य सरकार की अनुमति के बिना उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के कार्य अथवा किस्म परिवर्तन नहीं किए जा सकेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई ने बताया कि गोचर विषय के संबंध मे विगत 16 जनवरी को प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलकर अवगत करवाया था, मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया था कि जन भावनाओ और संत समाज की आस्था का केन्द्र रही गोचर के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी ।
तत्पश्चात आंदोलन समिति के सदस्यों से मिलकर गोचर के संबंध में वार्ता की और लिखित में निर्णय होने की बात की और 22 जनवरी को मुख्यमंत्री अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोड़ा से प्रतिनिधिमंडल ने मिलकर जन भावना व संत भावना से अवगत करवाया था तत्पश्चात जिला कलेक्टर बीकानेर, BDA आयुक्त , BDA सचिव ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश के बाद जन भावना व संत भावना के अनुरूप निर्णय लेते हुए परिधियों विशेष क्षेत्र घोषित करने के लिखित में प्रस्ताव दिया ।
बीकानेर के जन प्रतिनिधियो और गोचर आंदोलन समिति से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...