औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इल्म्स म्यूजिक
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर इल्म्स म्यूजिक
बसंत और शहीदी गीत संगीत नृत्य कार्यक्रम संपन्न
अजमेर। दिनांक 24 जनवरी 26
इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी इल्म्स द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर लोहागल स्थित मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल और टेक्निकल कॉलेज की छात्राओं के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद हेमू कालाणी जयंती पर पराक्रम दिवस और बसंतोत्सव मनाते हुए आकर्षक गीत संगीत नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।
मेडिको फ्रेंड्स संदेश सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ दीपा थदानी अतिरिक्त प्रधानाचार्य जेएलएन मेडीकल कॉलेज व मीरा मंदिर शिक्षण संस्था आईटीआई प्रधानाचार्य नीरजा शर्मा ने माता सरस्वती को माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
नृत्यांगना रिंकी लौंगानी और शिक्षिका कविता चौधरी के नृत्य निर्देशन में
कॉलेज और स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, निहारिका और साथियों ने बुमरोह गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत वाह वाई लूटी। सुहानी , मोनिका एवं अन्य छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य नाटक का खूबसूरत मंचन किया । डॉ लाल थदानी, अध्यापिका रेणुका, बिंदु यादव , इंदिरा हल्दानिया , पूनम मिश्रा, गोपेंद्र सिंह राठौड़ , पवन कुमार, कुमकुम जैन, ने देश भक्ति, बसंत और मोटिवेशनल बॉलीवुड गीत सुना कर तालियां बटोरी । सबने वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष होने पर सामूहिक गान किया ।
राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष डॉ लाल थदानी ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में देश की आजादी में सबसे युवा शहीद हेमू कालाणी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, रानी लाडीबाई, दाहिरसेन, पृथ्वीराज चौहान , चंद्रशेखर आजाद का योगदान बताते हुए छात्र-छात्राओं से सर्वधर्म, राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता की आवश्यकता पर प्रकाश डाला । संस्था के डायरेक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा और विष्णु शर्मा ने आगुंतकों का स्वागत किया और नीरजा शर्मा ने आभार व्यक्त किया ।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...