औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
24 जनवरी 2026 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर को चाहिए एक और स्टेडियम
खेल-खिलाड़ियों और वृहद सांस्कृतिक, राजकीय आयोजनों के लिए अब शहरी-परिधि से बाहर भी एक आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम की आवश्यकता हैsymbolic : social media 🙏
बीकानेर को चाहिए एक और स्टेडियम
खेल-खिलाड़ियों और वृहद सांस्कृतिक, राजकीय आयोजनों के लिए अब शहरी-परिधि से बाहर भी एक आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम की आवश्यकता है
राजस्थान के आगामी बजट में बीकानेर हेतु स्टेडियम की आवश्यकता
: CA सुधीश शर्मा, अध्यक्ष जिला ओलंपिक संघ.बीकानेर
राजस्थान के आगामी बजट में बीकानेर शहर के समग्र खेल विकास को ध्यान में रखते हुए गंगाशहर अथवा नाल क्षेत्र में कम से कम एक आधुनिक बहुउद्देशीय स्टेडियम की घोषणा की जाना अत्यंत आवश्यक है।
बीकानेर जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, परंतु उचित खेल अधोसंरचना (Sports Infrastructure) के अभाव में खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिता के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। एक सुव्यवस्थित स्टेडियम से न केवल स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी संभव होगा।
यह स्टेडियम बीकानेर को खेल पर्यटन, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा तथा “खेलो राजस्थान” और “फिट इंडिया” जैसे अभियानों को भी सशक्त आधार प्रदान करेगा।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...