औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
23 जनवरी 2026 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
सूर्य यज्ञ के लिए यज्ञशाला पर ध्वजारोहण
सूर्य सप्तमी पर्व पर लक्ष्मीनाथजी मंदिर परिसर में गढ़ गणेश मंदिर में सूर्य यज्ञ हेतु नवनिर्मित यज्ञशाला पर सविधि पूजन कर अभिजीत मुहूर्त में ध्वजारोहण किया गया । संयोजक यज्ञ समिति गिरधर पंडित शर्मा ने बताया कि शाकद्वीपीय समाज के भामाशाह किशन कुमार भोजक द्वारा निर्मित स्थाई यज्ञशाला पर संतोष कुमार, राजेश एवं अजय (टोनी) द्वारा ध्वजारोहण और पताकारोहण किया गया । 25 जनवरी प्रातः 9 बजे रथ यात्रा रवाना होने बाद यज्ञ प्रारंभ होगा जिसके लिए मंडपस्थ देवताओं यथा षोडशमातृका, चतुष्टीयोगिनी,नवग्रह मंडल, वास्तु, क्षेत्रपाल सहित षोडश स्तंभ एवं चारद्वार पूजन किया जायेगा। सूर्य भगवान का पंचामृत अभिषेक, पुष्पार्चन, वैदिक मंत्रों एवं सूर्य सहस्रनाम से सूर्य महायज्ञ किया जायेगा । रथ यात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होकर शाम को पुनः लक्ष्मीनाथ जी मंदिर पहुंचने पर यज्ञ की पूर्णाहुति पश्चात 5 बजे महाआरती होगी।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...