मंगलकामनाएं / औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर 10 अक्टूबर 2025
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की सदस्यता अभियान एवं सहकारिता आंदोलन के लिए संयोजकों की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार आगामी सदस्यता अभियान एवं सहकारिता आंदोलन की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार को अभियान का संयोजक तथा जिला मंत्री तरुण स्वामी और रामशरण मिश्र को सह संयोजक घोषित किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा की सदस्यता अभियान और सहकारिता आंदोलन संगठन को सशक्त करने का आधार हैं। अधिक से अधिक कार्यकर्ता जुड़ें, यही भाजपा की शक्ति है ।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...