Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

वीडियो बीकानेर : विश्व विख्यात विद्वान बताएंगे राष्ट्रवाद और वसुधावाद वेद व महर्षि दयानन्द की दृष्टि में, 4-5 अक्टूबर को वृहद मंथन-अनुष्ठान होंगे विख्यात विद्वानों का उपदेश विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र का संदेश




मंगलकामनाएं / औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

वीडियो बीकानेर : विश्व विख्यात विद्वान बताएंगे राष्ट्रवाद और वसुधावाद वेद व महर्षि दयानन्द की दृष्टि में, 
4-5 अक्टूबर को वृहद मंथन-अनुष्ठान होंगे

विख्यात विद्वानों का उपदेश विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र का संदेश





https://bahubhashi.blogspot.com

वीडियो बीकानेर : विश्व विख्यात विद्वान बताएंगे राष्ट्रवाद और वसुधावाद वेद व महर्षि दयानन्द की दृष्टि में, 
4-5 अक्टूबर को वृहद मंथन-अनुष्ठान होंगे

विख्यात विद्वानों का उपदेश विश्व बंधुत्व और सुराष्ट्र का संदेश



बीकानेर 3 अक्टूबर 2025 शुक्रवार 

आर्ष न्यास- अजमेर, वैदिक शोध संस्थान, पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति, आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स एवं समस्त आर्य समाज-बीकानेर के तत्वावधान में छोटी काशी बीकानेर में मानव मात्र के उत्थान एवं भारत को विश्व गुरु बनाने के उद्देश्य से तथा आर्य समाज के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विद्वत् विचार गोष्ठी का आयोजन बीकानेर में होने जा रहा है। 
राष्ट्रवाद और वसुधावाद वेद व महर्षि दयानन्द की दृष्टि में विषयक गोष्ठी एवं अन्य अनुष्ठान 4 - 5 अक्टूबर 2025 (यज्ञ प्रवचन, परिचर्चा एवं रात्रि-सत्संग ) होटल पाणिग्रहण रोड़-5, रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया, बीकानेर, राजस्थान में संपन्न होंगे।
इस संबंधित आयोजित प्रेस वार्ता में आरएसवी ग्रुप ऑफ स्कूल्स प्रबंधकों सहित आचार्य हरिप्रसाद (हैदराबाद) एवं आचार्य रवि शंकर (भरतपुर-बयाना) ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक दिन दो परिचर्चा सत्र एवं एक सत्संग सत्र आयोजित होंगे। बीकानेर की जनता एवं गणमान्य व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी के साथ देशभर से आए प्रख्यात विद्वानों, मुनिजनों एवं संतों के सानिध्य में यह आयोजन विशेष महत्व का होगा।

मुख्य वक्ताओं में डॉ ज्वलंत शास्त्री अमेठी, प्रोफेसर रवि प्रकाश रोहतक, पद्मश्री आचार्य सुकामा, कन्या गुरुकुल रुड़की , डॉ नरेश धीमान अजमेर, मुनि सत्यजीत (रोजड), विमर्शानंद जी महाराज बीकानेर, स्वामी सत्येंद्र रोजड, स्वामी श्रेयस्पति रोजड, आचार्य सोमदेव मालारना, आचार्य हरी प्रसाद हैदराबाद,
आचार्य अजय भावनगर, आचार्य रवि शंकर बयान, डॉ. प्रचेतस् (प्रयागराज), डॉ सुरेश भाई चावड़ा, राजकोट कृतेश पटेल (अहमदाबाद), डॉ दीपक आर्य रोजड, श्रीमती मनीषा आर्या बीकानेर, श्री राज नारायण बीकानेर, आदि अनेक विद्वान शामिल होंगे।
इस अवसर पर आर्ष न्यास-अजमेर, वैदिक शोध संस्थान- बीकानेर पर्यावरण पोषण यज्ञ समिति तथा उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति भी सहभागिता करेंगे।
आयोजन के संध्या सत्संग सत्र में बीकानेर की जनता और गणमान्य नागरिकों की विशाल उपस्थिति अपेक्षित है। यह कार्यक्रम न केवल आध्यात्मिक और बौद्धिक जागृति का मंच बनेगा, बल्कि मानव मात्र को राष्ट्र प्रेम और एकता का संदेश भी देगा। कार्यक्रम के सभी सत्र सामान्य जन के लिए खुले हैं तथा सभी का स्वागत रहेगा। दिनांक 4 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे सत्संग सत्र का आयोजन महिला पुलिस थाने के सामने मरुधर नगर स्थित एनएनआरएसवी उच्च माध्यमिक विद्यालय में जबकि दिनांक 5 अक्टूबर को सायं 6:00 बजे सत्संग सत्र का आयोजन होटल पाणिग्रहण में किया जाएगा।

यह है रूपरेखा 

शनिवार, 4 अक्टूबर 2025

यज्ञ प्रातः 8 से 8.30 बजे

उद्घाटन व परिचय 8.30 से 9.00

सत्र - 1 : परिचर्चा 9.30 से 10.30

सत्र - 2 : परिचर्चा 12.00 से 12.30

2.30 से 4.30 स्थान - एन.एन.आर.एस.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिला पुलिस थाने के पास, मरुधर नगर, बीकानेर

सत्संग सत्र 6.30 से 8.00


रविवार, 5 अक्टूबर 2025

यज्ञ

प्रातः 8 से 8.30 बजे

स्थान - होटल पाणिग्रहण

सत्र - 3 : परिचर्चा

9.30 से 12.00


सत्र - 4 : परिचर्चा

2.00 से 5.00

स्वामी राम नारायण एवं

माता कौशल्या देवी स्मृति दिवस

6.00 से 7.30 


Post a Comment

0 Comments