संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के अन्तिम दिन श्वेत सैनिकों ने लिया जनसेवा का संकल्प
bahubhashi.blogspot.com
18 सितम्बर 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के अन्तिम दिन श्वेत सैनिकों ने लिया जनसेवा का संकल्प
सेवा संकल्प ही सेवादल का आधार - कल्ला
संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ध्वजवंदन के साथ राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीसरे दिन के प्रथम चरण की कार्यशाला में पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल उपस्थित रहे। भंवर सिंह भाटी ने बताया कि आज देश की महती आवश्यकता है कि सेवादल गांव गांव, ढाणी ढाणी में मजबूत हो, वर्तमान समय में देश में फासीवादी ताकते जड़े जमा रही हैं जो कि देश के संघीय ढांचे के लिए खतरा बनी हुई हैं जो कि एक चिंता का विषय हैं। मदन गोपाल मेघवाल ने बताया कि आजादी के समय से लेकर आज तक सेवादल ने देश के आजादी में अपना महत्वपूर्व रोल निभाया 102 साल से ज्यादा पुराना इतिहास सेवादल का रहा है। सेवादल और कांग्रेस की रीति नीति में विश्वास करने वाला व्यक्ति ही सेवादल का अनुशासित श्वेत सैनिक बन सकता हैं।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला साहब, राजस्थान कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने श्वेत सैनिकों का मार्गदर्शन किया। बी डी कल्ला ने बताया कि सेवा संकल्प ही सेवादल का आधार है। आजादी के बाद जिस समय देश में सुई तक नहीं बनती थी उसमें विकास के कार्य करवा कर भारत चांद तक पहुंच गया। बांध बनवाए, IIT एम्स, बैंको का विलय करवाया, कांग्रेस ने हमेशा से ही अंतिम पंक्ति अंतिम व्यक्ति तक को मान सम्मान देने का काम किया है। बीजेपी और आरएसएस झूठ और फरेब की राजनीति करती है। मंदिर-मस्जिद, हिन्दू-मुसलमान की राजनीति करके सत्ता में आती हैं । इनका जनकल्याण से इसका कोई सरोकार नहीं है। देश में विभाजनकारी ताकतें देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। आज देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ हैं। लोगों के फोन टेप हो रहे हैं, अभिव्यक्ति की आजादी खत्म हो गई हैं, सही को सही और गलत को गलत कहना भी मुश्किल हो गया हैं। प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत ने सेवादल के इतिहास की जानकारी, सेवादल के कार्य, सेवादल की स्थापना, उद्देश्य, आजादी के आंदोलन की रूपरेखा महात्मा गांधी के नेतृत्व तैयार कैसे हुई, किन मुश्किलों का सामना किया गया आदि की जानकारी देते हुए बताया कि महात्मा गांधी की साबरमती आश्रम में 78 जवानों के साथ दांडी यात्रा पर निकलने के बाद एक जनक्रांति का आकर ले लिया गया। जिस समय देश में हर धार्मिक या अन्य झंडा फहराने की अनुमति थी परन्तु तिरंगा चरखा झंडा फहराया जाता तो उसे यातना दी जाती है, उन्होंने बताया कि बीजेपी त्
RSS ने कभी अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। आजादी की लड़ाई में इनका कोई योगदान नहीं है। जिस गांधी परिवार ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी देश के लिए अपनी शहादत दी, जेल गए उनको ये निशाना बना जा रहा है। सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि प्रदेश में सेवादल का विस्तार किया जाएगा प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल, नगर, वार्ड,बूथ तक श्वेत सैनिकों की फौज तैयार की जाएगी, जो कांग्रेस की एक ताकत होगी। कमल कल्ला ने बताया कि बीजेपी वाले यह खुलकर नहीं कह सकते कि RSS उनका अग्रिम संगठन है, जबकि कांग्रेस पार्टी यह खुलकर मंच से यह बोल सकती हैं कि यह उनका अग्रिम संगठन ही नहीं बल्कि देश की रीढ़ की हड्डी है, सेवादल के बिना कांग्रेस की परिकल्पना करना भी संभव नहीं हैं। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिना मंच सांझा करने वाले सेवादल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्ताओं बसन्त व्यास, भैरू रतन कलवाणी, राजेश दुजारी, मनोज कल्ला देवेश दुजारी सहित सभी श्वेत सैनिकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए एवं मेहमानों को प्रतीक चिन्ह दिए गए।
इस अवसर पर बीकानेर शहर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनिल व्यास ने शिविर में अपना योगदान देने वाले सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों, सेवादल के पदाधिकारियों एवं श्वेत सैनिकों का आभार जताया। कार्यक्रम के अन्तिम चरण में देहात कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामनिवास गोदारा ने प्रदेश संगठक हेमसिंह शेखावत एवं उपसंगठक कमल कल्ला को विश्वास दिलाते हुए कहा कि आगामी समय में बीकानेर के प्रत्येक गांव-गांव, ढाणी-ढाणी में सेवादल के सैनिकों की फौज तैयार करने हेतु हम संकल्पित है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद राम मेघवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत, प्रदेश सेवादल सचिव सुखदेव नाथ, संगठन महासचिव मनोज व्यास, यूथ अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा, साजिद सुलेमानी, जाकिर नागौरी, वंदना मित्तल, मुमताज शेख,निर्मला चांवरिया, हंसराज विश्नोई सहित सेवादल कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 Comments
write views