भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान ने मुकेश बन को किया राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
खुद में वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं - महात्मा गांधी
खुद में वो बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं - महात्मा गांधी
bahubhashi.blogspot.com
21 अगस्त 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान ने मुकेश बन को किया राजस्थान का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नितेश पाल के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान अजय कुमार व्यास के द्वारा मुकेश बन को प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान के पद का दायित्व सौंपा गया।
इस मनोनयन पर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बन को बधाई दी और भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन राजस्थान के साथ उत्साह पर कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश बन ने बताया कि भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन, जिसे भाजमुमो (Bhartiya Janata Mazdoor Trade Union) के नाम से भी जाना जाता है, यह मुख्य रूप से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के अधिकारों के लिए काम करता है।
भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के
मुख्य उद्देश्य:
असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को संगठित करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना.
कार्य:
मजदूरों के लिए बेहतर वेतन और काम करने की स्थिति की वकालत करना.
मजदूरों को सरकार की योजनाओं और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करना.
मजदूरों को कानूनी सहायता प्रदान करना.
मजदूरों को संगठित करके उनकी आवाज को मजबूत करना.
0 Comments
write views