bahubhashi.blogspot.com
6 अगस्त 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रेलवे : ऋषिकेश के लिए ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल के हरिद्वार -मोतीचूर रेलखंड के बीच सुरंग T-02 के पास चट्टान का एक बड़ा हिस्सा गिरने की असामान्य घटना के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी।
1. गाड़ी संख्या 14888, बाड़मेर- ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 05.08.25 को बाड़मेर से चली है वह रेलसेवा सहारनपुर तक ही संचालित होगी अर्थात सहारनपुर - ऋषिकेश के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19031, साबरमती- योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा जो दिनांक 05.08.25 को साबरमती से चली है वह रेलसेवा हरिद्वार तक ही संचालित होगी अर्थात हरिद्वार- योगनगरी ऋषिकेश के बीच आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाड़ी संख्या 14816, ऋषिकेश- श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 06.08.25 को ऋषिकेश के स्थान पर निर्धारित समयानुसार सहारनपुर से प्रस्थान करेगी अर्थात यह रेलसेवा ऋषिकेश -सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...