भाजपा संभाग मुख्यालय : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
bahubhashi.blogspot.com
16 अगस्त 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर 16 अगस्त 2025 शनिवार
भाजपा संभाग मुख्यालय : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि कार्यक्रम
बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर एक सुदृढ पहचान दिलाई और भारत को एक परमाणु सक्षम राष्ट्र बनाने में योगदान दिया । जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान का नारा देकर राष्ट्र को विकास की ओर अग्रसर करने का कार्य किया ।
जिलामहामंत्री राजेंद्र पंवार, श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा ने भी अपने विचार रखे ।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर देहात जिलामहामंत्री दिलीप सिंह आडसर, जिलाउपाध्यक्ष सोहनलाल प्रजापत, अशोक प्रजापत, जिलामंत्री विनोद करोल, चैनसिंह राजपुरोहित, निशांत गौड, हरिकांत शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...