निजीकरण से जनता को बिजली के मूलभूत अधिकार से वंचित करने की साजिश : सीपीआईएम का जिला स्तरीय कन्वेंशन
गोगानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
गोगानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
bahubhashi.blogspot.com
17 अगस्त 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
निजीकरण से जनता को बिजली के मूलभूत अधिकार से वंचित करने की साजिश : सीपीआईएम का जिला स्तरीय कन्वेंशन
बीकानेर। स्थानीय आनंद निकेतन में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित हुआ।इस मौके पर राज्य सचिव किशन पारीक ने पार्टी निर्माण के तहत नई कैडर की भर्ती के साथ-साथ जनता के मुद्दों पर जन आंदोलन को मजबूत करने की कार्य योजना बनाते हुए कहा कि सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता को लूटने के लिए तत्पर है ऐसे में मजदूर किसान की पार्टी होने के नाते हमारी जिम्मेदारी मेहनतकश जनता के लिए ज्यादा बढ़ जाती है। बिजली के बढ़ते निजीकरण से जनता को बिजली के मूलभूत अधिकार से वंचित करने की साजिश है।जिला स्तरीय कन्वेंशन की अध्यक्षता श्री डूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने की। कन्वेंशन में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर, खाजूवाला, पूगल, कोलायत, बज्जू और बीकानेर सदर से पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। कन्वेंशन में पार्टी के ऑल इंडिया सम्मेलन की रिपोर्टिंग करते हुए पार्टी की नई गाइडलाइन से सभी प्रतिनिधियों को अवगत करवाया गया।कन्वेंशन में राज्य पर्यवेक्षक रामरतन बगड़िया भी उपस्थित रहे। नव निर्वाचित पार्टी सचिव किशन पारीक के पहली बार बीकानेर आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेरुणा तेजा गार्डन में स्वागत-सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया तथा कन्वेंशन में भी जिला पार्टी ने स्वागत एवं सम्मान करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीकानेर जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए तन मन धन से काम करेंगे। आभार जिला सचिव सुन्दरलाल बेनीवाल ने जताया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...