उठाइए मोबाइल-कैमरा, फोटो भेजिए : कृष्ण जन्माष्टमी पर एपीथ्रीआई द्वारा बीकानेर वासियों के लिए फोटो और रील कॉन्टेस्ट
जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां
bahubhashi.blogspot.com
16 अगस्त 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
उठाइए मोबाइल-कैमरा, फोटो भेजिए : कृष्ण जन्माष्टमी पर एपीथ्रीआई द्वारा बीकानेर वासियों के लिए फोटो और रील कॉन्टेस्ट....
एसोसिएशन प्रेस एंड प्रोफेशनल फोटोग्राफर्स ऑफ़ इंडिया, Ap3i बीकानेर अपने 25वें रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में आमजन के लिए पूरे वर्ष कई फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। द्वितीय कड़ी में जन्माष्टमी पर फोटो एंड रील कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रही है। बीकानेर जिले के सभी आमजन अपने बच्चों की राधा और कृष्ण रूप की तस्वीर और रील नीचे दिए गए लिंक में 16 से 18 अगस्त तक अपलोड कर सकते हैं। फोटो और रील दोनों में अलग-अलग गोल्ड, सिल्वर और कांस्य पदक दिया जाएगा। प्रतियोगिता का परिणाम कुछ ही दिनों बाद सोशल मीडिया पर जारी कर विजेताओं को डिजिटल प्रमाण पत्र व्यक्तिगत भेजा जाएगा। प्रतियोगिता का मोमेंटो और मैडल संस्था के आगामी भव्य वार्षिक समारोह में अतिथिगणों के हाथों से प्रदान किया जाएगा।
प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपलोड करें।👇🏻
https://www.facebook.com/share/g/1H35F1ouWm/
फोटो वीडियो के साथ में निम्न जानकारी देना अतिआवश्यक है👇🏻
प्रतिभागी का नाम.......
फोटो / रील का शीर्षक......
आपके शहर / गांव का नाम....
कांटेक्ट नंबर.....
प्रतिभागी ध्यान दे...
एक प्रतिभागी फोटो और रील दोनों कॉन्टेस्ट में भाग ले सकता है। प्रतिभागी एक से ज्यादा फोटो या 1 मिनट से ज्यादा का वीडियो अपलोड करेगा तो उसकी प्रविष्टि को रद्द कर दिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेताओं का चयन फोटो / वीडियो पर आए लाइक्स और जज द्वारा उसकी फ्रेमिंग और क्वालिटी के आधार पर किया जाएगा। जज द्वारा दिया गया परिणाम ही अंतिम निर्णय माना जाएगा। जिस पर कोई वाद विवाद स्वीकार नहीं होगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...