बीकानेर : जोत भारती जी की 68 वीं वर्षगांठ पर शिव कथा का भव्य आयोजन
bahubhashi.blogspot.com
2 अगस्त 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
a
https://bahubhashi.blogspot.com

बीकानेर : जोत भारती जी की 68 वीं वर्षगांठ पर शिव कथा का भव्य आयोजन
धोरे पर विशाल जागरण रविवार को
बीकानेर जोत भारती जी की 68 वीं वर्षगांठ पर शिव कथा का भव्य आयोजन बीकानेर के सुप्रसिद्ध धोरे के नारायण भारती के सान्निध्य में समापन हुआ जिसमें पूरे शहर को भक्ति के रंग में रंग दिया कथावाचक पूज्य संतोष सागर जी महाराज की कथा के विश्राम दिवस के दिन उन्होंने द्वादश ज्योतिर्लिंग सौराष्ट्रीय सोमनाथ, मल्लिका अर्जुन ,महाकालेश्वर उज्जैन, ओंकारेश्वर, भीम शंकर ,काशी विश्वनाथ महादेव ,की कथा में भगवान शिव की महिमा का विस्तार से गुणगान करते हुए कहा की समस्त जगत के आराध्य महादेव की पूजा से और उनकी कथा मात्र से जीवन धन्य हो जाता है । आयोजन के संयोजक समाज सेवी गौ सेवक नित्यानंद पारीक के अनुसार शिव पुराण कथा की धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और भगवान शिव की आस्था में शरणागत होकर सच्चाई के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस पावन अवसर पर पूज्य संतोष सागर जी ने कथा में निरंतर दिन रात सेवा कर्मियों मनोज पारीक ,उमा राम जाट ,सादुल सिंह राठौर , बजरंग सिंह भाटी, किशन खुड़िया,भंवर लाल नायक , राजू राम गोपाल राम को दुपट्टा ओढ़ा कर सम्मानित किया पारीक ने बताया कि कल रविवार 3/8/2025 को प्रसिद्ध जोत भारती के धोरे पर गुरुदेव नारायण भारती के सान्निध्य में जोत भारती की 68 वीं वर्ष गांठ पर विशाल जागरण का आयोजन रात्रि 9,30 से रात्रि भर किया जाए गा जिसमें ब्रिम देव सरगरा की टीम के साथ शहर के जानेमाने भजन गायक प्रस्तुति देंगे ।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...