...अब वतन आजाद है
bahubhashi.blogspot.com
11 अगस्त 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम 12 को
*दिल्ली की प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी करेंगे प्रस्तुत*
बीकानेर, 10 अगस्त। हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम तथा बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से 12 अगस्त को सायं 7 बजे रवींद्रनाथ मंच पर दास्ताने शहीदे आजम भगत सिंह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने बताया कि पहली बार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में दास्तानगोई प्रस्तुत करने के लिए दिल्ली से प्रसिद्ध दास्तानगो पूनम गिरधानी और उस्मान सिद्दीकी बीकानेर आएंगे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...