छात्रों एवं छात्राओं को स्टेशनरी वितरित कर स्थापना दिवस मनाया
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
24 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
छात्रों एवं छात्राओं को स्टेशनरी वितरित कर स्थापना दिवस मनाया
बीकानेर 24 जुलाई 2025, बीकानेर।
भारत विकास परिषद नगर इकाई बीकानेर ने परिषद की स्थापना दिवस एवं सेवा प्रकल्प के तहत शिव बाड़ी बीकानेर मे पुण्यार्थम संस्था के 4 संस्कार विद्यालय व एवं सेवा भारती संस्था के 1 विद्यालय के 125 छात्र एवं छात्राओं को स्टेशनरी अंग्रेजी, हिन्दी एवं गणित की कॉपियां वितरित कर स्थापना दिवस मनाया । भारत विकास परिषद ने सेवा भारती संस्था को बच्चों को पढ़ाने के लिये ब्लेक बोर्ड भी प्रदान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानन्द महाराज शिवबाड़ी मठ बीकानेर थे। स्वामी जी एवं शिक्षकों का अपरना पहना कर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
राजेन्द्र गर्ग ने भारत विकास परिषद की स्थापना, उदेश्य एवं प्रकल्पों की जानकारी दी।
राजीव मित्तल ने पुण्यार्थम एवं सेवा भारती की जानकारी से सभी को अवगत कराया। आपने बताया कि इस संस्था मे आर्थिक रुप से कमजोर बच्चे ही पढते है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी विमर्शानन्द जी महाराज ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमेशा अहम से बच के रहना है। बुराईयों से दूर रहते हुये माता-पिता एवं गूरुजनो का सम्मान करना है।
स्वामीजी के कर कमलों से स्टेशनरी वितरण प्रारम्भ होने के पश्चात भारत विकास परिषद के सदस्यों द्वारा छात्र - छात्राओं को स्टेशनरी एवं प्रसाद वितरित किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सिंह चौहान द्वारा किया गया।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...