रक्षाबन्धन मेला स्टाल बुकिंग शुरू,
ग्रामीण हाट में 1 से 7 अगस्त तक इन लगेगा मेला
सावन मनभावन ...🚩 चहुंओर भोलेनाथ की जय जयकार...
bahubhashi.blogspot.com
25 जुलाई 2025 शुक्रवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
रक्षाबन्धन मेला स्टाल बुकिंग शुरू,
ग्रामीण हाट में 1 से 7 अगस्त तक इन लगेगा मेला
बीकानेर, 25 जुलाई। जिला प्रशासन, उद्यम प्रोत्साहन संस्थान एवं जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा रक्षाबन्धन मेले का आयोजन 1 से 7 अगस्त तक जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में होगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मेले में बीकानेर संभाग के विभिन्न उद्योगों एवं हस्तशिल्प के उत्कृष्ट उत्पाद राखियाँ, कॉरपेट, कालीन, पायदान, हैण्डीक्राफट, हैंडमेड ज्वैलरी, लेदर प्रोडक्टस, बेकरी उत्पाद, कशीदाकारी, नमकीन, वूलन उत्पाद, गारमेंटस, उस्ता कला, जटिल कढ़ाई वाले वस्त्र, उत्तम मिट्टी के बर्तन, चीनी मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी, धातु का कार्य, जीवंत पेंटिंग्स एवं कलाकृतियां इत्यादि की स्टॉलों का प्रदर्शन एवं विपणन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि मेले में भाग लेने के इच्छुक दस्तकार, बुनकर, उद्यमी, हस्तशिल्पीं अपनी स्टॉल आरक्षित करवाने हेतु जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, चौपड़ा कटला, रानी बाजार, बीकानेर में कार्यालय समय में संपर्क कर सकते हैं।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...