bahubhashi.blogspot.com
12 जून 2025 गुरूवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर 12 जून 2025 गुरूवार
जीवन रूपी गाड़ी में ब्रेक लगाने की कला विकसित करें :- साध्वी संकल्प श्री जी
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन आशीर्वाद भवन के प्रांगण में शासनश्री साध्वी श्री बसंत प्रभा जी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में साध्वीश्री संकल्प श्रीजी का उद्बोधन हुआ एवं मुख्य वक्ता डॉ. धनपत जी रामपुरिया और डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली थे । कार्यक्रम की शुरुआत मंगल मंत्रोच्चार पश्चात् समिति की महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलाचरण से हुई। वक्ताओं का परिचय उपाध्यक्ष मनोज सेठिया ने दिया। स्वागत विषय प्रवेश वक्तव्य प्रतिष्ठान के कोषाध्यक्ष भैरूदान सेठिया ने दिया।
समिति के अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम में 112 विद्यालयों और संस्थानों के प्रतिनिधि, शहर के जाने माने कवि , साहित्यकार आदि लगभग 350 जनों ने शिरकत की ।साध्वी श्री बसंत प्रभा जी ने अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साध्वी श्री संकल्प श्री जी ने अपने उद्बोधन में कहां की " इंद्रियों और मन को संयम से नियोजित करे। अपनी जीवन रूपी गाड़ी को ब्रेक लगाने की कला विकसित करें।"
मंत्री मनीष बाफना ने बताया कि डॉ. धनपत सिंह जी रामपुरिया ने पर्यावरण विषय पर अपने वक्तव्य में कहा कि " हमे प्रकृति से सभी चीजें मिलती है परंतु अनावश्यक दोहन और अतिक्रमण ही इस समस्या की जड़ है।"
प्रभारी कन्हैयालाल बोथरा और मांगीलाल बोथरा ने बताया कि डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली ने नशे के संबंध में अपने वक्तव्य में कहा कि नशा संस्कारों को गर्त में ले जा रहा है, विवेक और सदसंगति ही इसका उपचार है।
साध्वी श्री कल्प माला जी एवं रोहित यशा जी ने गीतिका प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य वक्तागण और नवमनोनीत भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन जी छाजेड़ का मोमेंटो , साहित्य भेंटकर और पताका पहनाकर सम्मान आचार्यतुलसी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष गणेश बोथरा,मंत्री दीपक आंचलिया, समिति अध्यक्ष भंवरलाल सेठिया ने किया।
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के मीडिया संयोजक धर्मेंद्र डाकलिया ने बताया कि
अणुव्रत काव्य धारा के अंतर्गत काव्य रचने करने वाले कवि कवियत्री डॉ कृष्ण आचार्य, राजाराम स्वर्णकार, मोनिका गौड़,मनीष आर्य सोनी, संजय श्रीमाली, राजेंद्र जोशी, संजय पुरोहित, योगेंद्र पुरोहित, इसरार हसन कादरी, मोहनलाल भंसाली, शाहीन कादरी वरीता बेद,नदीम अहमद, जुगल किशोर पुरोहित, आदि का साहित्य और पताका भेंट कर सम्मान हंसराज जी डागा, किशन जी बेद, जतन जी दुग्गड एवं समिति की महिला प्रकोष्ठ ने किया ।
कार्यक्रम के दौरान अणुव्रत गीत संगान में सहभागी विद्यालय और संस्थानों को भी सम्मानित किया गया। आभार ज्ञापन अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन समिति के मंत्री मनीष बाफना ने किया।
अंतिम चरण में अहमदाबाद में विमान हादसे में मृतक आत्माओं के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप 1 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कर्णिदान रांका, मनोज छाजेड़, राजेश बेद,मनोज जैन, अरिहंत नाहटा, अनिल बेद, हेमराज गुलगुलिया, दिलीप सिरोहिया, कुशल बाफना, जतन जी बेद, ताराचंद गुलगुलिया, संतोष बोथरा, अनुपम सेठिया, बबीता सेठिया, रेणु बाफना, मंजू आंचलिया, शशि रांका आदि का सहयोग रहा।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...