bahubhashi.blogspot.com
19 जून 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
इरशाद अज़ीज़ के नज़्म संग्रह 'लज़्ज़त-ए-ग़म' का लोकार्पण शनिवार को
बीकानेर। साहिबे- दीवान शायर, नाटककार और उर्दू समालोचक इरशाद अज़ीज़ के नए नज़्म संग्रह 'लज़्ज़त-ए-ग़म' का लोकार्पण समारोह शनिवार को नोखा रोड, बीकानेर स्थित हंशा गेस्ट हाउस में सायं साढ़े पांच बजे आयोजित होगा। कार्यक्रम संयोजक संजय आचार्य वरुण ने बताया कि पारायण फाउंडेशन की ओर से होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समालोचक डॉ. उमाकांत गुप्त करेंगे और वरिष्ठ शायर गुलाम मोहियुद्दीन माहिर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। सुविख्यात कवि एवं शायर राजेश विद्रोही (नागौर) समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कवयित्री- कथाकार डॉ. रेणुका व्यास 'नीलम' लोकार्पित कृति पर पत्रवाचन करेंगी। कार्यक्रम के आरम्भ से पूर्व सायं पांच बजे चाय सत्र होगा।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...