जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधिक और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समिति की दिशा तय करना हमारा दायित्व है: जेठानंद व्यास
bahubhashi.blogspot.com
9 जून 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधिक और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समिति की दिशा तय करना हमारा दायित्व है: जेठानंद व्यास
आज राजस्थान विधानसभा में याचिका एवं सदाचार समिति के अध्यक्ष एवं बगरू विधायक कैलाश वर्मा जी अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई समिति के सदस्य बीकानेर विधायक जेठानंद व्यास ने बताया समिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्राप्त याचिकाओं और उनसे संबंधित विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर विस्तृत चर्चा की एवं लंबित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर आवश्यक चर्चा हुई और संबंधित विभाग को त्वरित कार्यवाही कर लंबित विषयों का निस्तारण करने के निर्देश दिए जेठानंद व्यास ने कहा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए विधिक और नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए समिति की दिशा तय करना हमारा दायित्व है। इस दौरान समिति के माननीय सदस्यगण एवं अधिकारी मौजूद रहे।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...