bahubhashi.blogspot.com
11 जून 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
त्रिदिवसीय योग प्रेक्षाध्यान शिविर संपन्न
आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान और प्रेक्षा फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय आवासीय योग प्रेक्षाध्यान शिविर आज संपन्न हुआ।
अध्यक्ष गणेश बोथरा ने बताया कि साध्वी श्री बसंत प्रभा जी ने कहा कि शिविर से मिले प्रशिक्षण को दिनचर्या में निरंतर शामिल करने की आवश्यकता है।
मंत्री दीपक आंचलिया ने बताया कि समणी नियोजिका मधुर प्रज्ञाजी ने कहा कि यह एक साधना है जो इसे साध लेता है उसका जीवन सरल और प्रेरक बन जाता है।
मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र डाकलिया ने बताया कि समणी मनन प्रज्ञा जी, प्रशिक्षिका सविता जी जैन, राज जी गुनेचा ने शिविरार्थियों को विभिन्न योग,आसान, ध्यान के प्रयोग करवाए ।
प्रभारी मानक चंद सामसुखा और इंदर चंद सेठिया ने बताया कि शिविरार्थियों में असीम संस्तुष्टि का भाव था , और सभी की यह प्रतिक्रिया थी कि ऐसे शिविर एक निश्चित अंतराल में आयोजित होने चाहिए।
शिविर समापन के अवसर पर अध्यक्ष गणेश बोथरा, मंत्री दीपक आंचलिया, निवर्तमान अध्यक्ष हंसराज डागा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशन बेद, कोषाध्यक्ष भैरूदान सेठिया, देवेंद्र बोथरा आदि मौजूद थे। समापन सत्र का संचालन रेणु बोथरा ने किया।
*बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन होगा कल*
शासनश्री साध्वीश्री बसंत प्रभा जी के सान्निध्य में और आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के तत्वावधान में अणुव्रत समिति, गंगाशहर द्वारा बुद्धिजीवी सम्मेलन का आयोजन कल आशीर्वाद भवन के प्रांगण में होगा। कार्यक्रम में साध्वीश्री संकल्प श्री जी का उद्बोधन होगा एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. धनपत जी रामपुरिया और डॉ. चक्रवर्ती नारायण श्रीमाली अपने विचार रखेंगे।
समिति के अध्यक्ष भंवर लाल सेठिया ने बताया कि गुरुदेव श्रीतुलसी के अवदान अणुव्रत के नियमों की वर्तमान समय में आवश्यकता और इसके प्रति जागरूकता हेतु यह सम्मेलन आयोजित होगा।
मंत्री मनीष बाफना ने बताया कि इस सम्मेलन में कवि, साहित्यकार, शिक्षागण आदि शिरकत करेंगे। ये व्यक्तित्व लोक कल्याणकारी अणुव्रत को जन जन तक पहुंचाने में योगभूत बन सकते हैं।
प्रभारी कन्हैयालाल बोथरा ने बताया कि इस अवसर पर अणुव्रत पर विभिन्न कवियों की अनमोल रचनाएं प्रदर्शित होगी।
प्रभारी मांगीलाल बोथरा ने बताया कि सम्मेलन को सफल बनाने हेतु मनोज सेठिया, कर्णिदान रांका, किशन बेद, मनोज छाजेड़, मनोज जैन, अरिहंत नाहटा, दिलीप सिरोहिया, मनोज पारख, गणेश जाजड़ा, शिखरचंद डागा और पूरी टीम परिश्रम कर रही है।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...