पी .टी .ई .टी. परीक्षा रविवार को : केंद्राधीक्षकों एवं केंद्र पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
bahubhashi.blogspot.com
11 जून 2025 बुधवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
पी .टी .ई .टी. परीक्षा रविवार को : केंद्राधीक्षकों एवं केंद्र पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर के प्रताप सभागार में पी टी ई टी परीक्षा 2025 के सफल संचालन हेतु समस्त 28 केंद्राधीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं ब्रीफिंग सत्र का आयोजन हुआ । इस कार्यक्रम में प्राचार्य एवं जिला समन्वयक डॉ. राजेंद्र पुरोहित ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में परीक्षा को गंभीरतापूर्वक आयोजन करने हेतु कटिबद्ध रहने की जरूरत बताई । उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही न बरते । उल्लेखनीय है कि रविवार को होने वाली परीक्षा में बीकानेर मे कुल 9973 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं
इस सत्र में प्रोफेसर डॉ विक्रमजीत ने परीक्षा संबंधित विस्तृत सूचना एवं आवश्यक जानकारियां एवं दिशा-निर्देश-नियम प्रशिक्षणार्थियों में साझा किए । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ( शैक्षिक प्रकोष्ठ) ओम प्रकाश गोदारा ने समस्त केन्द्राधीक्षकों को परीक्षा संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा ।
विशेष पर्यवेक्षक डॉ. शशिकांत ने समस्त केंद्राधीक्षकों को तेज गर्मी को देखते हुए परीक्षार्थियों को ठंडा पानी भी परीक्षा के दौरान सुलभ करवाने एवं चाक- चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिया ।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...