bahubhashi.blogspot.com
8 जून 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
राजस्थान में जार के पुनर्गठन के लिए तदर्थ समिति गठित, इन्हें बनाया संयोजक, चुनाव पर्यवेक्षक
बीकानेर 7 जून 2025 शनिवार
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) की ओर से जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुर्नगठन के लिए तर्दथ समिति का गठन किया गया है। इसमें बीकानेर के श्याम मारू को संयोजक बनाया गया है। वहीं भवानी जोशी को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है।
भवानी जोशी
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस (इंडिया) के महासचिव त्रियुग नारायण तिवारी ने जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के पुर्नगठन के लिए तर्दथ समिति का गठन किया है। जिसमें कहा गया है कि जार राजस्थान के अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल की अध्यक्षता वाली समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करके निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। इसके लिए गठित तदर्थ समिति में श्याम मारू बीकानेर (संयोजक),रामदेव उपाध्याय जयपुर(सह संयोजक),राजकुमार करनाणी-टोंक,के.के.मिश्रा- सिरोही,श्रीलाल जोशी-जयपुर,रामकिशन शर्मा-श्रीगंगानगर, सुशील दिवाकर-नागौर,मनोहर पारीक-कोटा,ललित परिहार-जोधपुर,तुकतक भानावत-उदयपुर,बाबूलाल शर्मा-भरतपुर एवं वेदप्रकाश गुप्ता -धौलपुर को सदस्य मनोनीत किया गया है।
तिवारी ने बताया कि नवगठित तदर्थ समिति नियुक्ति के तीन माह के भीतर जार राजस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी के नए चुनाव करवा कर निर्वाचितों को संगठन संचालन का जिम्मा सौंपेगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...