bahubhashi.blogspot.com
14 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
राजा पृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायमख़ां के 606वे दिवस पर आज बीकानेर में हुवे कई कार्यक्रम
देश के लिए मर मिटने वाली,बहादुर, जांबाज, वफादार, ईमानदार , कॉमी एकता एवं सद्भाभावना के प्रतीक के रूप में पहचान रखने वाली राजा पृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायमख़ां के 606वे दिवस पर आज बीकानेर में हुवे कई कार्यक्रम।
*बीकानेर कायमखानी समाज द्वारा मनाया गया कायमखानी दिवस*
आज बीकानेर कायमखानी महासभा बैनर तले राजा पृथ्वीराज चौहान के वंशज दादा कायम ख़ां के 606वे शहादत दिवस पर कई सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किये गए।
आज बीकानेर में सुबह मदरसे में शिक्षा हासिल कर रही 250 बच्चियों ने कुरान पाक का पाठ किया एवं दादा कायम ख़ां के लिए दुआएं मगफिरत पेश की।
फिर पूगल रोड स्थित पिंजरा पोल गौ शाला में गौ माता को हरा चारा डाला गया।
इसके पश्चात रानी बाजार स्थित अपना आश्रम घर में एक कार्यक्रम रखा गया।
आश्रम मे रहने वाले सभी प्रभुजनो को फल वितरित किये गए एवम भोजन की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम मे
खान मोहम्मद एडिशनल एस पी सहित अयूब कायमखानी, महफूज अली, नूर दिन जी, जाकिर खान,, मोहम्मद अफजाल, डॉ. समीर खान, इकबाल खान, आजम खान, नवाब ख़ां, गुलाम हुसैन जी,रमजान कायमखानी, शकील खान,लकी खान, आबिद अली,जाकिर खान, मनीष खान, साहिल खान, इंतजार अली, भंवर अली, आबिद अली, शाहिद खान,सहित अन्य कायमखानी सरदार मौजूद रहे।
कायमखानी दिवस हर वर्ष 14 जून को मनाया जाता है।
मुख्य कार्यक्रम दादा कायम खां की जन्म स्थली ददरेवा चुरू मे, एवं उनकी दरगाह हांसी (हरियाणा)आयोजित किया जाता है।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...