bahubhashi.blogspot.com
16 जून 2025 सोमवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर हुआ योगमय, जगह-जगह कार्यक्रम : डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में 21 जून को होगा सामूहिक योगाभ्यास
*ग्यारहवां योग दिवस 21 को: 'योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में करेंगे सामूहिक योगाभ्यास*
योग समावेश हुआ एमजीएसयू में
बीकानेर,16 जून। ग्यारहवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य समारोह 21 जून को प्रातः 6 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में होगा। आयोजन 'योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर होगा।
आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. घनश्याम रामावत ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से योग दिवस समारोह वृहद स्तर पर मनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने भी योग दिवस से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने समारोह से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं के बारे में जाना और कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अब तक की तैयारियों के बारे में बताया।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक व योग दिवस समारोह नोडल प्रभारी डॉ. प्रभुदयाल जाट ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव ने सोमवार को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के बैनर और पंपलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि योग और प्राणायाम आदिकाल से हमारी दिनचर्या का अंग रहे हैं। आज के भागदौड़ के दौर में इनकी प्रासंगिकता बढ़ी है।
इस दौरान आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक (संभाग) डॉ. जितेन्द्र सिंह भाटी, डॉ. हरिराम शर्मा और डॉ. इरशाद रफीक मौजूद रहे।
*निर्धारित समय पर हों योग दिवस समारोह से जुड़ी तैयारियां*
*साप्ताहिक समीक्षा बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा*
बीकानेर, 16 जून। साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने योग दिवस की तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर करने के निर्देश दिए, जिससे योग दिवस का कार्यक्रम वृहद स्तर पर आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा कि समस्त विभागीय अधिकारी योग संगम पोर्टल पर पंजीकरण करवाएं। साथ ही अन्य संस्थाओं को भी पंजीयन के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि समस्त कार्यालयों, विद्यालयों सहित अन्य स्थानों पर योग दिवस से संबंधित पोस्टर एवं पंपलेट चस्पा किए जाएंगे। जिला एवं ब्लॉक मुख्यालय स्तरीय समारोह में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाएं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने विद्युत विभाग को बिजली संबंधित रखरखाव कार्यों को प्रातःकाल के समय करने को कहा, जिससे आमजन को दिन के समय बिजली कटौती से होने वाली परेशानियों से बचाया जा सके। उन्होंने नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे नालों की साफ-सफाई सहित दुरुस्तीकरण कार्यों की प्रगति समीक्षा की और कहा कि बारिश के दिनों में सड़कों पर होने वाले जलभराव को रोकने के लिए नगर निगम की ओर से प्रभावी प्रयास किया जाए।
शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चिकित्सा, पुलिस, नगर निगम की संयुक्त टीमें गठित करने के निर्देश दिए। टीमों द्वारा रेस्टोरेंट, फल, सब्जियों सहित अन्य खाद्यान्न पदार्थों के गोदामों में औचक निरीक्षण किया जाए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों के भौतिक सत्यापन का कार्य जल्दी करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पुखराज साध, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एलडी पवार सहित आयुर्वेद विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस* *महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में हुआ योग समावेश का आयोजन*
बीकानेर, 16 जून। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को प्रातः 8 बजे 'योग समावेश' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य पर हुआ।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि
अतिरिक्त निदेशक संभाग डॉ. घनश्याम रामावत और आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम रामावत ने कहा कि योग आज की जीवनशैली में तनाव और रोगों से मुक्ति का बेहतरीन उपाय है।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट ने विद्यार्थियों को योग दिवस को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शित किया।
सहायक निदेशक संभाग डॉ जितेन्द्र सिंह भाटी ने अंतर्राष्टीय योग दिवस में 'योग समावेश' के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
कार्यक्रम 'रेनबो योगा' के अंतर्गत भारत स्वाभिमान से नंदकिशोर सोलंकी, नंदलाल सुथार, भवानी सांखला, शुभम स्वामी और नन्हे बच्चों ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस दौरान योग सत्र में डॉ. हितेन्द्र मारू, प्रियंका रघुवंशी एवं सपना बेरवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया।
यशोवर्धिनी पुरोहित ने संस्कृत श्लोकों, योग-सूत्रों और प्रेरक वचनों के माध्यम से समस्त आयोजन को जीवंत बनाया।
छात्रों, सदस्यों सहित अन्य प्रतिभागियों ने योग सत्र में भाग लिया और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. हितेंद्र मारू और डॉ. धर्मेश हरवानी ने आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली में योग को अपनाने का संकल्प दिलाया।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...