जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर द्वारा 16वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न — 426 यूनिट रक्त संग्रहित
bahubhashi.blogspot.com
15 जून 2025 रविवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
बीकानेर : 15 जून 2025 रविवार
📍 स्थान: व्यापार मंडल भवन, खाजूवाला, जिला बीकानेर
वीडियो यूट्यूब पर देखें
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर द्वारा 16वाँ रक्तदान शिविर सम्पन्न — 426 यूनिट रक्त संग्रहित
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के तत्वावधान में खाजूवाला यूनिट द्वारा आयोजित 16वाँ रक्तदान शिविर आज दिनांक 15 जून 2025 को व्यापार मंडल भवन, खाजूवाला में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में कुल 426 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
यह शिविर इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया। विभिन्न समुदायों और धर्मों के लोगों ने एकजुट होकर रक्तदान कर एक सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर जमीअत उलमा-ए-हिन्द राजस्थान के राज्य प्रवक्ता मुफ्ती हबीबुल्लाह नोमानी ने कहा,
> “रक्तदान इस्लाम के उस पैग़ाम का हिस्सा है जो इंसानियत और समाज सेवा को इबादत मानता है। यह कैम्प देश में अमन, शांति और भाईचारे की मिसाल है।”
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया,
> “अब तक हमारी शाखा द्वारा 15 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। कोविड महामारी के दौरान बीकानेर जमीअत द्वारा 49 प्लाज़्मा यूनिट डोनेट करवाना एक ऐतिहासिक सेवा रही है। यह सेवा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे मिशन का हिस्सा है।”
शिविर में उपस्थित जिला अध्यक्ष मौलाना इस्माईल साहब ने कहा कि “रक्तदान जीवन बचाने का ज़रिया है, और यह कैम्प मानवता के नाम जमीअत का एक समर्पण है।”
खाजूवाला यूनिट अध्यक्ष मौलाना फारूक क़ासमी के नेतृत्व में शिविर की समस्त व्यवस्थाएँ व्यवस्थित और जिम्मेदारीपूर्वक सम्पन्न हुईं।
रक्त संग्रहण पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर की ब्लड बैंक टीम की निगरानी और तकनीकी देखरेख में किया गया। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व धन्यवाद पत्र प्रदान किए गए।
रक्तदान व्यवस्था में खाजूवाला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सलीम खांन,युसुफ जी पड़िहार, डायरेक्टर अब्दुल सत्तार बूहड़,मकबूल सोढ़ा,फरमान कोहरी, एडवोकेट अरशद खिलजी,हनीफ नागौरी, डॉक्टर मोहम्मद ताहा,अकरम सहू,युनस भाटी, गुलाम हुसैन भाटी,सियासर सरपंच खलील पड़िहार,2 पीबी सरपंच रियाज बूहड़,दन्तौर सरपंच प्रतिनिधि रज्जाक पड़िहार,17 केएचएम सरपंच प्रतिनिधि नजर दैय्या, डॉक्टर इकबाल, मोहम्मद शब्बीर,हाफिज लाल मोहम्मद बिखेरी,सद्दाम हुसैन जग्गासर,यूनुस सरपंच गंगाजली, एडवोकेट लतीफ खांन,सदीक सहू,सद्दाम बहिया,हाजी सत्तार अलदीन,आरिफ आजाद,मास्टर शब्बीर, एडवोकेट याकिर, एडवोकेट हकनवाज,साबिर पठान कुम्हारवाला,मौलाना मारूफ हाफिज अजमल,सैय्यद इमरान, एडवोकेट अब्दुल कय्यूम खिलजी,सईद नेताजी,रिजवान खन्ना एवं मोहम्मद शोएब
सहित कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं सम्भाली।।
जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर ने इस सेवा अभियान में सहयोग देने वाले सभी सम्मानित रक्तदाताओं, कार्यकर्ताओं, चिकित्सकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट किया। संस्था ने भविष्य में भी इसी जज़्बे और हौसले के साथ इंसानियत की खिदमत जारी रखने का संकल्प लिया।
मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी
महासचिव जमीअत उलमा-ए-हिन्द शाखा बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025












यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...