स्व. खुशालचंद रंगा की स्मृति में होगा 11 जून को कलमश्री व एज्यूकेशन आईकॉन अवार्ड
bahubhashi.blogspot.com
7 जून 2025 शनिवार
खबरों में बीकानेर
@Mohan Thanvi
स्व. खुशालचंद रंगा की स्मृति में होगा 11 जून को कलमश्री व एज्यूकेशन आईकॉन अवार्ड
*विद्यार्थियों को मिलेगा करियर गाइडेंस*
बीकानेर। शहर के सेवानिवृति प्रधानाचार्य सार्दुल पुष्करणा सी.सै. स्कूल के स्व. खुशालचंद रंगा स्मृति में 11 जून को अभ्युदय चैरिटेबल फाउण्डेशन ट्रस्ट द्वारा शिक्षा, साहित्य कला,खेल एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को कलमश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा। दीपक प्रकाश रंगा ने बताया कि स्व. खुशाल चंद रंगा अध्यापक के साथ साथ,खेल ,राजनीति और पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे। समाज में उनकी एक अलग पहचान थी और आज भी बीकानेर शहर उनको भूला नहीं है। उन्होंने हमेशा अपनी कलम से इस शहर के बच्चों को शिक्षा का ज्ञान दिया। इसी को ध्यान में रखते हुए उनकी स्मृति में कलमश्री अवार्ड दिया जा रहा है। कार्यक्रम जिला उद्योग संघ रानी बाजार शाम 5 बजे आयोजित होगा। इसके साथ ही ट्रस्ट द्वारा सीबीएससी, आरबीएससी में 95 प्रतिशत से अधिक अंक वाले वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को एज्यूकेशन आईकॉन अवार्ड देकर सम्मान दिया जायेगा,साथ ही छात्र छात्राओं को 12वी के बाद करियर चयन हेतु प्रसिद्ध करियर गाइड द्वारा गाइडेंस सेमिनार के जरिए दिया जाएगा। रंगा ने बताया कि शहर के काफी बच्चे ऐसे है हैजिन्होंने बोर्ड की परीक्षाओं में 95 से लेकर 98 प्रतिशत अंक लाकर शहर व शाला का नाम रोशन किया है।

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...