खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
https://khabaronme.wordpress.com/breaking
आईएफसी उपमहाप्रबंधक ने उद्यमियों एवं सीए एसोसिएसन के साथ किया संवाद
बीकानेर, 28 अप्रैल। आरएफसी उप महाप्रबंधन सुरेश कुमार ने सोमवार को शाखा कार्यालय में उद्यमियों एवं भारतीय चार्टर्ड अकाउंट संस्थान के पदाधिकारी के साथ बैठक की।
उन्होंने राजस्थान वित्त निगम द्वारा हाल ही में उद्योग के पक्ष में किए गए सरलीकरण के बारे में जानकारी प्रदान की एवं भविष्य में आवश्यकतानुसार सरलीकरण का आश्वासन दिया। जिसमें आधा प्रतिशत ब्याज दर पर घटाना, युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ब्याज अनुदान 2 करोड रुपए ऋण राशि तक प्रदान करना, 50% तक आवेदन व प्रोसेसिंग फीस कम करना, गुड बोरोवर स्कीम में पूर्ण भुगतान अवधि 7 वर्ष तक करना, प्रतिभूति राशि का 70% तक ऋण स्वीकृत करना और स्वीकृत ऋण का 70% प्रथम किस्त में वितरण, बैंकर्स रिपोर्ट में शिथिलता, भवन की प्रचलित दर को बढ़ाना एवं सीए के लिए प्रोसेसिंग फीस का 50% तक प्रोत्साहन राशि प्रदान करना आदि शामिल है।
शाखा प्रबंधन रिछपाल पावड़िया ने निगम की महत्वपूर्ण योजना 6 प्रतिशत ब्याज अनुदानित युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना, सरल, फ्लेक्सी, साधारण ऋण, टॉप अप, गुड बोरोवर्स एमएसएमई टेक अपग्रेड योजनाओं की जानकारी प्रदान की।
बैठक में सुभाष मित्तल, शांतिलाल बोथरा, हेतराम पूनिया, इकबाल खान, माणक कोचर, पंकज सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...