Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

देश का दूसरा गो टैक राजस्थान में, गो उद्यमिता के सारे प्रकल्प लगेंगे



खबरों में बीकानेर 














https://khabaronme.wordpress.com/breaking


देश का दूसरा गो टैक राजस्थान में, गो उद्यमिता के सारे प्रकल्प लगेंगे
                                                                                                                                                                                                      जयपुर में देश का दूसरा गौ टेक-2025 गौ महाकुंभ में गौ उद्यमिता के सारे आयामों को प्रस्तुत किया जाएगा। गो विज्ञान, गो उत्पाद, गौ ऊर्जा, गो आधारित ( गोबर गो मूत्र से) खेती, पंचगव्य चिकित्सा समेत गो आधारित करीब 500 उत्पादों को रखा जाएगा। गो उद्यमिता भारत में गौ आधारित नया उद्यमिता क्षेत्र ( गो इंडस्ट्री सैक्टर) बनाने का यह आयोजन है। पहला गो टैक राजकोट गुजरात में आयोजित किया गया था। इस आयोजन को लेकर देश के सभी राज्यों के जीसीसीआई प्रतिनिधियों की गौ महाकुंभ-गौ टैक 2025 आयोजन के उपाध्यक्ष भरत राजपुरोहित के साथ वर्चुवल तैयारी बैठक हुई। इस बैठक मे शामिल जीसीसीआई प्रतिनिधियों में जयपुर गौ टैक में पूरा सहयोग देने तथा सहभागिता निभाने का जिम्मा लिया। 
जीसीसीआई के संस्थापक अध्यक्ष डा. वल्लभ भाई कथीरिया के नेतृत्व में हुई इस वर्चुवल बैठक में हर प्रदेश से प्रतिनिधि शामिल हुए। कुल 69 प्रतिनिधियों ने बैठक में भाग लिया। आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भारत राजपुरोहित ने कहा कि इस गौ महाकुंभ में देश भर के गौ टैक के सारे प्रक्ल्प एक ही जगह रहेंगे। यह गौ महाकुंभ -गौ टैक विद्याधर स्टेडियम जयपुर में 30 मई से 2 जून तक होगा। राजपुरोहित ने आयोजन की विस्तार से पृष्ठभूमि रखी तथा सभी से सहयोग करने की अपील की। गौ टेक-2025 गौ महाकुंभ के बारे में परिचय दिया, जिसमें स्टाल का आकार और मूल्य शामिल है। लोक भारती के गोपाल उपाध्याय ने सुझाव दिया कि गो से सम्बध्द विषयों पर प्रतिदिन 2-2 सेमीनार करवाई जाए। उनका कहना था कि विषय विशेषज्ञों को बुलाया जाए। इसमें जैविक खेती का विषय भी शामिल किया जाए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लोक भारती यूपी टीम “GT-25 GM” को बढ़ावा देने में मदद करेंगी। डा. कथिरिया ने सुझाव दिया कि अच्छे वक्ताओं को महाकुंभ में अलग से मंच दिया जाए। सक्सेस स्टोरी भी प्रस्तुत की जाए। संत महात्माओं को, गो सेवा से जुड़े लोगों और संस्थाओं को अधिकाधिक जोड़ा जाए। 
*राजस्थान गो सेवा परिषद अध्यक्ष हेम शर्मा ने बताया कि गो महाकुंभ के दौरान गो आधारित सेमिनार के लिए 12 विषय निर्धारित कर आयोजन समिति को भेज दिए। महाकुंभ में ग्रामीण लोगों को आकर्षित करने के लिए प्रतिदिन दो लक्की ड्रा निकाले जाएंगे। जिसमें भाग्यशाली व्यक्ति जिसके ड्रा निकलेगा उसे खाद बनाने का पूरा उपकरण दिया जाएगा। अधिकाधिक लोगों को महाकुंभ से जोड़ने के लिए स्वयं सेवी संस्थाएं, सरस डेयरी, नंदी घर योजना और सरकारी विभागों को जोड़ा जाए। सुरेश सैनी ने कहा कि सरस डेयरी सम्बन्धित किसी भी काम में वे मदद करेंगे। प्रकाश दास महाराज ने कहा कि धार्मिक संस्थाएं और संत इसे बढ़ावा देने में मदद करेगें। श्याम बिहारी गुप्ता: ग्रीन फोडर, गोबर गौमूत्र पर काम हो। डॉ. कथीरिया की यूपी मंत्री और मंत्रालय के साथ मीटिंग तय करें
* मितल खेतानी ने कहा कि गौ टेक-2025 गौ महाकुंभ के लिए वित्तीय संसाधनों के बारे में बात करें, करुणा टीम सोशल मीडिया में प्रचार करने में मदद करें, अधिक से अधिक आगंतुक कैसे आएं, इस बारे में सोचें, जीसीसीआई परिचय दें। संजय पाठक: सोशल मीडिया को बढ़ावा देने में मदद करें। 
* दिलीप गुप्ता ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को “गौ टेक-2025 गौ महाकुंभ” लाने में मदद करें, 50 छात्रों के लिए छात्र दौरे की योजना बनाएं जो गौ उद्योग शुरू करना चाहते हैं। मध्य प्रदेश के लिए इस महाकुंभ में 10 स्टॉल्स लगाई जाएगी। रुषभ देवनंद जी गाय पर्यटन को बढ़ावा दें और स्वयंसेवक दें। शिव दर्शन मलिक ने कहा कि बढ़ने तापमान के मध्यनजर गोबर पर चर्चा हो उन्होने दिल्ली में गोबर लिपनेकी की घटना और तापमान कम होने के विषय की चर्चा की। 
डा वल्लभ भाई कथीरिया ने स्वामी रामेश्वरानंद जी से आग्रह किया कि उनकी देश में ब्यूरोक्रैसी में अच्छी पैठ है वे आईएएस/आईपीएस तक गो टैक की बात पहुंचाए। एकता मेहता ने आयोजन में हर संभव सहायता का विश्वास दिलाया। राजेश नहेरा (राजूवास) सेमिनार में ग्रीन फोडर स्टॉल में सफलता की कहानी शामिल करें सिंधोरिया जी (एमपी) ने कहा कि सोशल मीडिया को बढ़ावा देने में मदद करें। पवन पाटीदार ने सुझाव दिया कि अलग-अलग मंत्रालय और आयोग में जाएं, जैविक खेती और गोबर गौमूत्र उत्पादों का लाइव डेमो करें। जिग्नेश वोरा ने बताया कि वैष्णव धार्मिक में प्रचार करें और बाबाश्री और संत को आमंत्रित करें। वेणु सिंह , हेमंत शर्मा, राघव सोमानी, पी आर पांडे समेत अन्य प्रतिभागियों ने सुझाव दिए। बैठक सभी से सहयोग की अपील और गौ महाकुंभ- गो टैक में सक्रिय सहयोग के वादे के साथ सम्पन्न हुई।

Post a Comment

0 Comments