खबरों में बीकानेर
चुनाव : बीकानेर फ्रूट वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी में ये पदाधिकारी चयनित हुए

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
सोसायटी के अध्यक्ष अरविन्द मिढ्ढा ने सोसायटी के चुनाव कराने हेतु अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट को मुख्य चुनाव अधिकारी व सोमदत पुरोहित व चन्द्रप्रकाश कुकरेती को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 21-22 फरवरी 2025 को पर्चा दाखिल करने,24-25 फरवरी 2025 को पर्चा वापिस उठाने व आवश्यक हुआ तो आज चुनाव करवाये जाने का कार्यक्रम निर्धारित था। सोसायटी के चुनाव में 79 मतदाता है तथा आज के चुनाव में सभी मतदाताओ ने मतदान कर लोकतंत्र का गौरव बढाया। शत प्रतिशत मतदान होने पर सभी ने खुशी जाहिर की।बीकानेर फूड वेजी. मर्चेन्ट एण्ड कमीशन एजेन्ट सोसायटी के पिछले 27 वर्षों से अरिवन्द मिढ्ढा र्निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित होते रहे है। मिढ्ढा ने 27 वर्ष तक सब्जी मण्डी सोसायटी द्वारा विश्वास व्यक्त करने पर आभार व्यक्त किया व विजयी पदाधिकारियो व सदस्यो को बधाई दी व चुनाव टीम का निष्पक्ष व शान्तिपूर्ण चुनाव करवाने के लिये आभार व्यक्त किया।मतदान व मतगणना कार्यक्रम में चुनाव संचालन कमेटी में अविनाश चन्द्र व्यास एडवोकेट,सोमदत पुरोहित एडवोकेट, चन्द्रप्रकाश कुकरेती एडवोकेट,मनोज आचार्य एडवोकेट, हेमन्त शर्मा एडवोकेट, गिरीराज पुरोहित ने भाग लिया।चुनाव कमेटी ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिये सभी का आभार व्यक्त किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...