खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
जमीन मिली, बीकानेर का सपना साकार हो रहा - आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा महाविद्यालय भवन बनेगा
खाद्य मंत्री के प्रयासों से राज्य सरकार ने जारी की स्वीकृति
बीकानेर का अधिकार बीकानेर को पुनः मिलने लगा है। दशकों पूर्व गोगा गेट सर्कल पर आयुर्वेद की शिक्षा का मंदिर स्थापित था। वहां आज आयुर्वेद चिकित्सालय संचालित है। लेकिन आयुर्वेद की शिक्षा आने वाले समय में जोडबीर क्षेत्र में प्रदान की जाने की संभावनाएं प्रबल हो गई । ऐसा इसलिए हुआ कि राज्य सरकार से निशुल्क जमीन आयुर्वेद कॉलेज के लिए आबंधित हो गई है।
बीकानेर, 1 मार्च। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के प्रयासों से राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय को जोड़बीड़ आवासीय योजना ब्लॉक-डी में 16 बीघा जमीन निशुल्क आवंटित की गई है।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा ने बताया कि इस संबंध में नगरीय विकास और आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से चर्चा के उपरांत भूमि का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि पूर्व में राजकीय आयुर्वेद योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय को चकगरबी के उपनिवेशन खसरा 606 और 607 में दस बीघा भूमि आवंटित की गई थी। इसे निरस्त करते हुए जोड़बीड़ आवासीय योजना ब्लॉक-डी के समीप बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय को आवंटित के दक्षिण में रिक्त भूमि खसरा नंबर 11 क्षेत्रफल 4 लाख 37 हजार 500 वर्ग फीट (16 बीघा) भूमि निशुल्क आवंटित की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत दिनों जिला कलेक्टर, नगर निगम आयुक्त और बीकानेर विकास प्राधिकरण आयुक्त सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में गोदारा ने इसकी समीक्षा की थी। नगरीय विकास और आवासन विभाग के शासन उप सचिव तृतीय ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। गोदारा ने बताया कि भूमि आवंटन हो जाने के बाद अब जल्दी ही भवन निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।




यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...