खबरों में बीकानेर
ईद की तैयारियां शुरू,
ईद-उल-फितर की नमाज बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे होगी

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
ईद-उल-फितर की नमाज बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे होगी
बीकानेर:- शहरकाजी शाहनवाज हुसैन, ईदगाह कमेटी अध्यक्ष हाफिज फ़रमान अली द्वारा जिला कलेक्टर एवं आईजी बीकानेर को पत्र देकर ईदगाह के आसपास व शहर में सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था सहित बिजली पानी आदि का इंतजाम करने का आग्रह किया गया है।
ईदगाह कमेटी प्रवक्ता एन डी कादरी ने बताया कि इबादतो का महीना माहे रमजान खत्म होने वाला है। शहर में ईद के त्योहार की त्योरियां शुरू हो चुकी है।ईद-उल-फितर की नमाज बड़ी ईदगाह में 8:30 बजे होगी (संभवतः 30.03.2025 को चांद दिखाई देने पर 31.03.2025 ईद-उल-फितर मनाया जायेगा)
ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने से पहले एक अहम् बात जरूर ज़हन में रहें "फित्रा" अवश्य अदा कर देवें । ईद की नमाज ईदगाह में पढ़ना ही अव्वल है।
मस्जिदों में ईद की नमाज की व्यवस्था
बुजुर्गो तथा किन्हीं कारणों से ईदगाह नहीं पहुंच सकते ऐसे लोगों की मजबूरी को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग मस्जिदों में नमाज अदायगी का इंतजाम किया जाता है।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...