खबरों में बीकानेर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
बीकानेर में यहां लगा है महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों का मेला, 60 से ज्यादा स्टॉल लगे हैं
''राजसखी बीकाणा मेला 2025'' का विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन
बीकानेर, 5 मार्च। ''राजसखी बीकाणा मेला 2025'' का उद्घाटन बुधवार को बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी और जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने किया। मेला जिला प्रशासन और राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में 5 से 11 मार्च तक प्रतिदिन सुबह 10 से रात 9 बजे तक चलेगा। मेले में राज्य भर से 60 महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा विभिन्न हस्त निर्मित उत्पादों की स्टॉल्स लगाई गई है। प्रतिदिन सांय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा
जिला परियोजना प्रबंधक राजीविका दिनेश चंद्र मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया । मंच संचालन जिला परिषद के आईईसी समन्वयक गोपाल जोशी ने किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...