खबरों में बीकानेर

ये समूह बीकानेर के ग्रामीणों को करवा रहा महाकुंभ स्नान, निःशुल्क बस व्यवस्था
नाल,बीकानेर 14 फरवरी
देश की प्रमुख रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अवादा समूह सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान यात्रा का आयोजन करवा रहा है। इस यात्रा के अंतर्गत बीकानेर ज़िले की चार तहसीलों से ग्रामीणों को महाकुंभ में स्नान की व्यवस्था इस ग्रुप द्वारा की गई।
यात्रा के प्रथम चरण में बीकानेर के नजदीकी ग्राम सूडसर और भरुखीरा से 102 ग्रामवासियों को बस द्वारा ले जाया गया। अब द्वितीय चरण में ग्राम नोखड़ा और मूंडसर से लगभग 105 श्रद्धालु इस पवित्र यात्रा का लाभ उठाएंगे। श्रद्धालुओं के आने जाने, चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम और स्नान की समुचित व्यवस्था समूह द्वारा की गई है।
अवादा ग्रुप द्वारा अब तक 9 बसें जा चुकी हैं और दसवी बस ने 14 फरवरी को बीकानेर जिले के नोखड़ा से प्रस्थान किया है
अवादा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा, यह सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द का संगम भी है। हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति कुंभ के पावन जल में डुबकी लगाकर आत्मिक शांति का अनुभव करे और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करे।"






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...