खबरों में बीकानेर
कुर्सी चाहिए - हठ से हटना ही नहीं चाहते खांसते मफलर मैन

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
कुर्सी चाहिए - हठ से हटना ही नहीं चाहते खांसते मफलर मैन
- मोहन थानवी
इन दिनों राजनीतिक गलियांरे चर्चाओं से गूंज रहे हैं। चर्चाएं भी कोई ऐसी वैसी नहीं, बल्कि, कुर्सी पर जमे रहने वालों और सत्ताधारी दल की नीतियों में मीन-मेख निकालने वालों से जुड़ी हैं। अपने पांव तले की गंदगी को ना देख पाने वाले स्वच्छ राहों में भी कूड़ा कचरा बिखरा हुआ बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं राजनीतिक हलकों में बीते एक दशक से भी पहले झंडा गाड़ने आए उन तथाकथित आम नेताओं की जो अपने कार्यों से अपना ही झंडा उखाड़ने में लगे दिखाई दे रहे हैं। बीते चुनाव में आम मतदाता की नजरों से दूर दूर जाते दिखाई दे रहे खांसते हुए मफलर मैन नेता के बारे में तो राजनीतिक गलियारों में यह पुख्ता तौर पर कहा जा रहा है कि वह येनकेन प्रकारेण अपनी कुर्सी पर जमे रहना चाहते हैं । कुर्सी चाहे किसी भी तरह की हो, लकड़ी की हो बैंत की हो लोहे की हो । हां, सोफा सेट कुर्सी हो तो और भी अच्छा। राजनीतिक क्षेत्र की खबरों की दुनिया के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि खांसी वाले मफलर मैन नेता अपने आम दल की चुनाव में बुरी तरह शिकस्त होने के बाद अब अपने आम दल द्वारा शासित एक राज्य से राज्यसभा जाने के छटपटा रहे हैं। ताकि कुर्सी पर ऊंघते रह सकें।
राजनीतिक गलियारों के सूत्र कयास लगाते हुए बता रहे हैं कि मफलर मैन की मंशा पूरी करने के लिए एक राज्यसभा सदस्य अपनी एक कुर्सी को त्याग कर दूसरी पाने की लालसा में अन्यत्र सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पल-पल रंग बदलती राजनीतिक दुनिया में अगले पल क्या होगा यह तो आने वाला पल ही बताएगा फिलहाल तो कुर्सी की दौड़ जारी है और सबसे आगे भागते दिखाई देने वालों में खांसते हुए मफलर मैन शामिल है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...