खबरों में बीकानेर
हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक सिक्के का हुआ अनावरण

हरखचंद नाहटा की स्मृति में स्मारक सिक्के का हुआ अनावरण
बीकानेर, 2 फरवरी।
राज्यपाल ने रविवार को बीकानेर में हरखचंद नाहटा की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा उनकी स्मृति में जारी 25 रुपए मूल्य के 40 ग्राम वजनी स्मारक सिक्के का अनावरण किया । यह सिक्का नाहटा परिवार के छोटे बच्चों को आशीर्वाद के साथ सौंपा।
जैनाचार्य जिनपीयूष सागर सूरिश्वर महाराज के सान्निध्य में समारोह आयोजित किया गया ।
कन्हैयालाल बोथरा ने स्वागत उद्बोधन दिया। उद्यमी एवं समाजसेवी टोडरमल लालाणी ने श्री हरखचंद नाहटा के जीवन से जुड़े प्रसंग रखे। हरख चंद नाहटा स्मृति न्यास के अध्यक्ष श्री ललित नाहटा ने आभार जताया।
कार्यक्रम में खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, नोखा विधायक श्रीमती सुशीला डूडी, पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि सहित बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार प्रातः देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां करणीमाता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी ने राज्यपाल को निज मंदिर में विधिवत पूजा करवाई।
राज्यपाल बागडे को इस दौरान करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री गिरिराज सिंह बारठ ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी दी।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश, जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष व प्रन्यासी गिरिराज सिंह बारठ व मोहन दान, प्रन्यासी अशोक दान आदि उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने हरखचंद नाहटा स्मृति न्यास द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की ।
श्री हरख चंद नाहटा स्मृति न्यास के संयोजक ललित नाहटा, बसंत नवलखा, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, प्रदीप नाहटा दिलीप नाहटा और कन्हैया लाल बोथरा ने केंद्रीय मंत्री को लोकार्पित सिक्का भेंट किया तथा शॉल, माला आदि से शेखावत का अभिनंदन किया।
बीकानेर पहुंचने पर किया स्वागत
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विजय आचार्य, श्याम पंचारिया, जालम सिंह भाटी, यूआईटी के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, महेश मूंड, जितेंद्र सिंह राजवी, नरेश नायक, सांगीलाल गहलोत, विक्रम सिंह राजपुरोहित, मोती सिंह राठौड़, नरेंद्र सिंह भाटी आदि की अगुवाई में उनका अभिनंदन किया गया। सर्किट हाउस पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...