खबरों में बीकानेर
मातृभाषा दिवस : राजस्थानी को दूसरी राजभाषा की मांग पर रैली निकाली

मातृभाषा दिवस : राजस्थानी को दूसरी राजभाषा की मांग पर रैली निकाली
बीकानेर, 21 फरवरी, 2025
अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन-सदन से प्रदेश की दूसरी राजभाषा राजस्थानी शीघ्र घोषित हो की मांग को लेकर रैली निकाली गई । जिसका शुभारंभ वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं राजस्थानी समर्थक राजेश रंगा ने हरि झंडी दिखाकर किया।
सहसंयोजक हरिनारायण आचार्य राजस्थानी मान्यता अहिंसात्मक आंदोलन के प्रवर्तक कमल रंगा ने युवा संस्कृतिकर्मी आशीष रंगा एवं अविनाश ओझा ने संबोधित किया ।
मुकेश स्वामी, कृतिका बोड़ा, कुसुम स्वामी, तनिष्का स्वामी, आशीष रंगा, हेमलता व्यास, प्रीति राजपूत, अर्चना शर्मा, सीमा स्वामी, विजय गोपाल पुरोहित, उमेश सिंह, चेतना शर्मा, रिद्धि सोनी, ज्योति, राधिका, सिद्धि सोनी, भवानी सिंह राठौड़, केशव शर्मा, साहिल पुरोहित, मानव किराडू, सुधंाशु बिस्सा, मोहित सोनी, रणजीत मण्डल, प्रिसं जीनगर, कुंदन सुथार, आशीष बिश्नोई, अख्तर अली, किशन सांखला, कार्तिक मोदी, सुनील व्यास, तोलाराम सारण, घनश्याम ओझा, अशोक शर्मा, नवनीत व्यास सहित अनेक राजस्थानी समर्थकों ने राजस्थानी को दूसरी राजभाषा शीघ्र बनाने बाबत राज्य सरकार से मांग करते हुए अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...