खबरों में बीकानेर
बीकानेर : एम एस कॉलेज में चुग्गा पात्र लगाए

बीकानेर : एम एस कॉलेज में चुग्गा पात्र लगाए
बीकानेर 22 फरवरी 2025 शनिवार
एम एस कॉलेज में सेवा परमो धर्म टीम परमार्थ द्वारा पक्षियों के लिए विभिन्न स्थानों पर 11 चुग्गा पात्र स्थापित किये गए। समस्त संकाय सदस्यों व छात्राओं ने चुग्गा पात्रों को नियमित रूप से भरने व देखभाल करने का संकल्प भी लिया। टीम परमार्थ से प्रेरणा लेकर अंजलि सोनी, कृतिका सुथार, दीपशिखा सोनी, केतकी व्यास, सरिता, जागृति गहलोत, मुस्कान पुरोहित, हितैषी शर्मा, अंशु ओझा, मिताली पुरोहित, पायल सोनी व मनीषा सुथार आदि छात्राओं ने टीम के श्रवण सोनी, अशोक सोनी, राजेश सोनी व द्वारकाप्रसाद सोनी के सहयोग से चुग्गा पात्र स्थापित किये।
वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मोनिका खेत्रपाल प्रो. मंजू मीणा, प्रो. नीरू गुप्ता, प्रो. हनुमानमल देवड़ा व प्रो. उज्ज्वल गोस्वामी ने टीम परमार्थ की इस मुहिम की सराहना की। इस अवसर पर डॉ. हेमेन्द्र अरोड़ा, डॉ विजयलक्ष्मी शर्मा, डॉ श्रीकांत व्यास, डॉ सीमा व्यास, डॉ अमृता सिंह व डॉ आशुतोष सोनी सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित थे।
इको क्लब प्रभारी प्रो. रेनू बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...