खबरों में बीकानेर
डॉ. सी एस मोदी के सम्मान पर प्रसन्नता

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
डॉ. सी एस मोदी के सम्मान पर प्रसन्नता
बीकानेर 24 फरवरी । परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला प्रशासन, जिला पुलिस तथा राजकीय ट्रोमा सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में वेटेनरी ऑडिटोरियम में आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला में माननीय राज्यपाल श्रीमान हरिभाऊ किशनराव बागड़े द्वारा जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी एस मोदी टीम को उत्कृष्ट कार्य, क्षय रोग निवारण/नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्य करने एवं सड़क सुरक्षा माह में जागरूकता एवं भागीदारी निभाने हेतु उल्लेखनीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
जिला क्षय रोग निवारण अधिकारी डॉ. सी एस मोदी के सम्मान पर चिकित्सा - स्वास्थ्य कर्मी परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है । डॉ सी एस मोदी क्षय रोग पीड़ितों का त्वरित गति से इलाज करने में प्रभावी भूमिका निभा रहे हैं।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...