खबरों में बीकानेर
गीतों की सौगात पेड़ पशु पक्षियों के नाम कार्यक्रम में डॉ अबरार पंवार का किया सम्मान

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
सद्भावना संगीत कला केंद्र द्वारा रविवार को टाउन हॉल में गीतों की सौगात पेड़ पशु पक्षियों के नाम तलत महमूद की 101 वी जयंती के अवसर कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर पूर्व सी एम एच ओ डॉ अबरार पंवार का माला स्मृति चिन्ह शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया । संस्था के अध्यक्ष इकरामुद्दीन कोहरी ने बताया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अर्जुन सिंह चौहान थे।
विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी भारत प्रकाश श्रीमाली दुर्गा राम मूंड थे। अध्यक्षता एन डी रंगा ने की।
कार्यक्रम में एम् रफीक कादरी सिराजुद्दीन खोखर इकरामुद्दीन कोहरी अहमद हारून कादरी दीप माला डॉ प्रवीण चतुर्वेदी डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी निर्मल श्रीमाली राजेश सांखला अशोक श्रीमाली महेश खत्री राजेश पांडे रामकिशोर यादव आदि गायक कलाकारों ने तलत मेहमूद गाए गीत दिल ए नादान तुझे हुआ क्या है आखिर इस दर्द की दवा क्या है जिंदगी देने वाले सुन तेरी दुनिया से दिल भर गया ए मेरे दिल कहीं और चल फिर वही शाम वही गम वही तन्हाई है मिलते ही आंखें दिल हुआ दीवाना किसी का तस्वीर बनाता हूं तस्वीर नहीं बनती प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन एम रफीक कादरी ने किया। आभार अमानत अली कोहरी ने जताया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...