खबरों में बीकानेर
बीकानेर : नेताओं, व्यापारियों, विशिष्ट शख्सियतों ने राजस्थान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया यूं व्यक्त की
केंद्रीय मंत्री मेघवाल
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा
विधायक व्यास
विधायक ताराचंद सारस्वत
विधायक भाटी
विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल
महावीर रांका
पचीसिया एवं किराड़ू
विधायक सिद्धि कुमारी
रामगोपाल सुथार
सुमन छाजेड़
शान्ति देवी चौहान
दिलीप पुरी
मनीष सोनी
डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत
नित्यानंद पारीक

बीकानेर : नेताओं, व्यापारियों, विशिष्ट शख्सियतों ने राजस्थान बजट पर अपनी प्रतिक्रिया यूं व्यक्त की
सर्वजन हिताय एवं विकसित राजस्थान बजट 2025-26
राजस्थान सरकार का वर्ष 2025-26 का बजट भाजपा के संकल्प पत्र के प्रणपूर्ति का एक चमकता शिलालेख है। सर्वजन हिताय एवं विकसित राजस्थान के उद्देश्य की प्राप्ति की ओर एक ठोस कदम है। राजस्थान सरकार का लक्ष्य 2030 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का है। युवाओं के लिए रोजगार की गारंटी, महिलाओं को सशक्त बनाने, किसानों को समृद्ध बनाने, स्वास्थ्य को मजबूत करने, युवाओं के लिए बढ़े हुए अवसरों की उपलब्धता और आधारभूत ढांचे को मजबूती प्रदान करने वाला यह एक भविष्योन्मुखी बजट है। 2 लाख घरों में पेयजल कनेक्शन, 150 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली गरीबों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का अकाट्य प्रमाण है। राज्य के विकास हेतु 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, 15 शहरों में रिंग रोड, 1000 नई बसें व सड़कों के लिए राज्य की प्रति विधानसभा के लिए 10 करोड़ का आवंटन प्रदेश के चहुंमुखी विकास के आधार बनेंगे। गरीबों के मुफ्त इलाज हेतु “मां कोष”, बुजुर्गों की मुफ्त धार्मिक यात्रा, मिशन हरयालो राजस्थान, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन की राशि में बढ़ोत्तरी, 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को मुफ्त दवा हमारी सर्वसमावेशी दृष्टिकोण को मूर्त रूप प्रदान करता है। इसके साथ बालिकाओं के लिए 35 हजार स्कूटी, 20 लाख लखपति दीदी का लक्ष्य महिलाओं के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगी। अग्निवीरों के लिए आरक्षण, पुजारियों व पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि से समाज में इनके योगदान को न केवल स्वीकृति प्रदान की गई है बल्कि इनको प्रोत्साहित करने का भी एक गंभीर प्रयास किया गया है। किसान सम्मान निधि राशि में 9000 रुपये की बढ़ोत्तरी, गेहूं एमएसपी पर बढ़ी हुई बोनस राशि, किसानों के लिए 25 हजार करोड़ का लोन, गोबर गैस प्लांट के लिए सब्सिडी किसानों एवं कृषि की स्थिति में गुणात्मक परिवर्तन करने में उत्प्रेरक बनेंगे।
Arjun Ram Meghwal
विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने कहा की “राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 वास्तव में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है। इसमें कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सिंचाई के लिए ₹650 करोड़ से अधिक की सौगात किसानों को पानी की समस्या से राहत दिलाएगी।राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट 2025-26 कोलायत क्षेत्र के विकास में एक नई क्रांति लाएगा। इससे न केवल क्षेत्र के किसानों, युवाओं, श्रद्धालुओं व आम जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। इसके अलावा, पेयजल, सड़क, बिजली व धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आएगा।
श्री कोलायत विधानसभा क्षेत्र में ₹889.95 करोड़ की सौगात दी गई है।
राजस्थान बजट 2025-26 में कोलायत विधानसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक सौगातें - सिंचाई, पेयजल, आधारभूत ढांचे और धार्मिक पर्यटन को नई मजबूती – विधायक अंशुमानसिंह भाटी
बीकानेर/कोलायत: ,19 फ़रवरी 2025 - राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 में कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को अभूतपूर्व प्राथमिकता दी गई है। क्षेत्र में सिंचाई, पेयजल, सड़क, बिजली और धार्मिक पर्यटन,खेल मैदान,स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए कुल ₹889.95 करोड़ की सौगात दी गई है।
विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त किया और इसे कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर बताया !!
बजट 2025-26 में कोलायत क्षेत्र के लिए प्रमुख घोषणाएँ
सिंचाई एवं नहरों के पुनरुद्धार हेतु बजट प्रावधान (कुल ₹650 करोड़)
१.बरसलपुर शाखा नहर प्रणाली के 72,246 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों के जीर्णोद्धार हेतु – ₹250 करोड़
२. मुख्य नहर की आरडी 961 से 1050 के मध्य चारणवाला ब्रांच प्रणाली, गोगड़ियावाला माइनर एवं बीकमपुर माइनर के 44,250 हेक्टेयर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त खालों की डीपीआर व जीर्णोद्धार कार्य – ₹150 करोड़
३. कोलायत वितरिका नहर के पुनरुद्धार कार्य हेतु – ₹35 करोड़
४.खिदरत वितरिका नहर के पुनरुद्धार कार्य हेतु – ₹25 करोड़
५. इंदिरा गांधी नहर परियोजना-द्वितीय चरण की सभी लिफ्ट नहरों के पंप हाउस में बिजली उपयोग कम करने हेतु सोलर पार्क की डीपीआर – ₹15 करोड़
६. इंदिरा गांधी मुख्य नहर की बुर्जी संख्या 620 से 1,458 तक नहर के दोनों पटड़ों के सुदृढ़ीकरण का कार्य – ₹75 करोड़
- पेयजल योजनाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु बजट प्रावधान (कुल ₹78.15 करोड़)
७.गजनेर एवं कोलायत लिफ्ट परियोजना के अंतिम छोर के ग्रामों में पेयजल व्यवस्था सुधार हेतु – ₹58.04 करोड़
८. कोलायत कस्बे व आसपास के गांवों में पेयजल योजना सुदृढ़ीकरण हेतु – ₹11.11 करोड़
९.देशनोक में पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ीकरण हेतु – ₹9 करोड़
- बिजली एवं आधारभूत संरचना विकास हेतु बजट प्रावधान
१.220 केवी जीएसएस का क्रमोन्नयन (पलाना-बीकानेर, पोकरण-जैसलमेर) – (राशि उल्लेखित नहीं)
२.NH-11 से NH-911 (बाप-बीकमपुर सड़क) वाया मण्डाल चारणान, गड़ियाला, गिराजसर, नगरासर, सेवड़ा सड़क (61.80 किमी.) हेतु – ₹61.80 करोड़
- धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास हेतु बजट प्रावधान
३.देशनोक-बीकानेर में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं हेतु – ₹95 करोड़
- खेल एवं युवा विकास हेतु बजट प्रावधान
कोलायत में ओपन जिम और खेल मैदान का निर्माण
- गांव स्वरूप देसर में उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया गया है !!
बजट में स्वीकृत योजनाओं की कुल राशि: ₹889.95 करोड़
विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने कहा की “राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2025-26 वास्तव में ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी है। इसमें कोलायत विधानसभा क्षेत्र के विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। सिंचाई के लिए ₹650 करोड़ से अधिक की सौगात किसानों को पानी की समस्या से राहत दिलाएगी।
इसके अलावा, पेयजल, सड़क, बिजली व धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बजटीय प्रावधान किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के निवासियों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आएगा।
मैं इस महत्वपूर्ण बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वित्त मंत्री दिया कुमारी एवं राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करता हूँ। यह बजट कोलायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देगा और इसे एक सशक्त, समृद्ध व आत्मनिर्भर क्षेत्र बनाने में सहायक होगा।”
राजस्थान सरकार द्वारा घोषित बजट 2025-26 कोलायत क्षेत्र के विकास में एक नई क्रांति लाएगा। इससे न केवल क्षेत्र के किसानों, युवाओं, श्रद्धालुओं व आम जनता को लाभ मिलेगा, बल्कि बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
- विधायक कार्यालय - बरसलपुर हाऊस बीकानेर !!
राज्य बजट पर पचीसिया एवं किराड़ू की मिलीजुली प्रतिक्रिया
बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने राज्य बजट 2025 को औद्योगिक विकास की संभावनाओं को सुनियोजित करने वाला व युवाओं को अपने खुद के स्टार्टअप शुरू करने व रोजगारपरक बनाने वाला बताया लेकिन औद्योगिक विकास में कुछ फैसले और लिए जाते तो संभावनाएं और अधिक तीव्र हो सकती थी । राज्य बजट में राजस्थान लॉजिस्टिक पॉलिसी 2025 के तहत वेयरहाउस को इंडस्ट्री का दर्जा दिया जाना, प्रदेश में अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजन के साथ साथ सर्विस सेक्टर में निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से ग्लोबल केपेबलिटी सेंटर पॉलिसी की प्रस्तावना, औद्योगिक निवेश के साथ साथ ट्रेडिंग सेक्टर में विकास एवं संवर्धन हेतु राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी लाना,
वैट एमनेस्टी में 50 लाख तक की मांग माफ करना तथा इससे ज्यादा होने पर ब्याज व शास्ति में छूट, नए उद्योगों के साथ साथ पुराने उद्योगों एवं औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं के उन्नयन के लिए 150 करोड़ का व्यय किया जाना, युवाओं को स्किल एवं रोजगारपरक बनाने हेतु राजस्थान रोजगार नीति 2025 की घोषणा, विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना की घोषणा, खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए सभी जिलों में खाद्य प्रयोगशालाओं का स्थापन जैसी घोषणाओं से औद्योगिक विकास के साथ साथ नए उद्योगों का सृजन तथा रोजगार के नए साधन उपलब्ध होंगे । लेकिन राज्य बजट में कृषि आधारित उद्योगों को भी राहत प्रदान की जानी आवश्यक थी जिसमें कृषि आधारित उद्योगों पर लगने वाला मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क को माफ किया जाना आवश्यक था तथा साथ ही राज्य के हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों में सुप्रीम कोर्ट की रोक के कारण रुके हुए औद्योगिक विकास के लिए भी कोई रास्ता बनाना चाहिए था ।
महिला सशक्तिकरण का बजट महिलाओं के साथ वित मंत्री दिया कुमारी ने हर वर्ग को फायदा दिया – सिद्धि कुमारी
बीकानेर बीकानेर पूर्व विधानसभा विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी ने आज वित मंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट महिलाओं को सशक्त करेगा महिलाओं के साथ हर वर्ग को फायदा मिलेगा सिद्धि कुमारी ने भजनलाल सरकार का आभार जताते हुए कहा इस बजट में महिला, युवा, किसानों के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं हर वर्ग को लाभ मिलेगा।
विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट– सुमन छाजेड़
बीकानेर भारतीय जनता पार्टी शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने विकसित राजस्थान की संकल्पलना को साकार करने वाला बजट पेश किया विधानसभा में बजट 2025-26 पेश कर दिया है राजस्थान बजट में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 1.25 लाख सरकारी भर्तियों की घोषणा की है, जिससे बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी प्रगति पथ पर राजस्थान 6000 करोड़ की लागत से 21000 किमी नॉन पेचेबल सड़कों के निर्माण की घोषणा इससे केकेटिविटी में राहत मिलेगी स्वामित्व योजना के अंतर्गत 2 लाख परिवारों को नए पट्टे वितरित किये जायेंगे ये निर्णय स्वागत योग्य है। भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम सुंदर चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, आनंद सिंह भाटी, मंत्री मनीष सोनी, संगीलाल गहलोत ने भी बजट को सराहना की।
मनीष सोनी
जिला मंत्री, मीडिया संयोजक भाजपा बीकानेर शहर।
भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट : विजय आचार्य
भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आज विधानसभा में वित मंत्री दिया कुमारी ने बजट में संकल्प पत्र में मोदी की गांरटी के रूप में की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाने वाला बजट दिया है। 150 यूनिट बिजली फ्री करने से आम आदमी को राहत मिलेगी, किसानों को गेहूं खरीद पर बोनस के साथ ही किसान सम्मान निधि योजना के तहत मिलेंगे 9000 रुपये इससे किसानों को लाभ होगा, 'हर घर खुशहाली' की संकल्पना को साकार करते हुए ग़रीबों, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के समग्र उत्थान हेतु समर्पित ऐतिहासिक बजट 2025-26 के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार है।
*"यह बजट प्रदेश के गरीब, किसान, महिला, युवा और प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित है। यह न केवल जन-कल्याण को प्राथमिकता देता है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास का भी मजबूत आधार तैयार करेगा।"*
इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में व्यापक सुधार और निवेश का प्रावधान किया गया है, जिससे राजस्थान को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का मार्ग प्रशस्त होगा।
-दिलीप पुरी
वरिष्ठ भाजपा नेता
बीकानेर
बेरोज़गार युवाओं सरकार द्वारा तोहफा - पाहुजा
बीकानेर। बीकानेर शहर भाजपा के वरिष्ठ नेता अनिल पाहुजा ने बताया कि आज राजस्थान विधानसभा में बजट घोषणा के दौरान भजनलाल सरकार ने युवाओं को बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बजट प्रस्तुत करते हुए घोषणा की है कि इस साल राजस्थान में 1 लाख 25 हजार पदों पर सरकारी भर्तियां की जाएंगी। पाहुजा ने कहा कि इससे राजस्थान के बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी, इस घोषणा के बाद भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा भी खुश हैं। क्योंकि बेरोजगार युवा आज पेश हुए बजट में की गई इस घोषणा से भजनलाल सरकार की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
दिया कुमारी जी द्वारा पेश बजट सभी व्यापारी भाइयों और आम जनता के हित को देखते हुए पेश किया गया है।
G s t की बॉन्स प्रकिया बहुत ही शानदार है कुल मिलकर प्रदेश का बजट ऐतिहासिक एवं सभी वर्गों को राहत देने वाला है।।
शान्ति देवी चौहान
पूर्व जिला मीडिया प्रभारी,बीकानेर
टीम मोदी राष्ट्रीय महासचिव
*राजस्थान बजट प्रतिक्रिया*
*विकसित भारत की तर्ज पर विकसित राजस्थान का सपना साकार करता राजस्थान बजट 2025 : शांति देवी चौहान*
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में और माननीय वित्त मंत्री श्रीमती दीया कुमारी के कुशल वित्त प्रबंधन में राजस्थान सरकार प्रस्तुत बजट राजस्थान के चहुमुखी विकास के लिए समर्पित प्रतीत हो रहा है। दिया कुमारी जी द्वारा पेश बजट सभी व्यापारी भाइयों और आम जनता के हित को देखते हुए पेश किया गया है।
G s t की बॉन्स प्रकिया बहुत ही शानदार है कुल मिलकर प्रदेश का बजट ऐतिहासिक एवं सभी वर्गों को राहत देने वाला है।।
शान्ति देवी चौहान
पूर्व जिला मीडिया प्रभारी,बीकानेर
टीम मोदी राष्ट्रीय महासचिव
*बजट घोषणा में श्रीडूंगरगढ़ को मिली अनेक सौगातें*
*करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की घोषणा पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी का जताया आभार*
श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि वित्त मंत्री श्रीमती दियाकुमारी द्वारा राज्य का बजट दूरगामी सोच के साथ प्रस्तुत किया गया है। यह स्वागत योग्य है। बजट मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की प्रदेश के चहुमुखी विकास की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में तैयार बजट ने श्रीडूंगरगढ़ को विशेष ध्यान देते हुए विकास कार्यों की घोषणा कर सौगातें दी हैं। इनमें नए औद्योगिक क्षेत्र की घोषणा, शहरी जल योजना सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए की घोषणा, 33 केवी जीएसएस हेमासर व डेलवा में बनवाने, ठुकरियासर से लिखमादेसर कुन्तासर धीरदेसर चोटियांन होते हुए कीतासर भटियांन तक 22.80 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी लागत 23 करोड़ रुपए आएगी। एनएच 11 जालबसर से उदारासर, आड़सर लाछड़सर सीमा एसएच 6 तक 51 किलोमीटर सड़क बनवाई जाएगी। इस पर 51 करोड रुपए लागत आएगी। साथ ही कुचोर अथुनी से एसएच 20 बी फांटा होते हुए खेराज भोमिया गौशाला तक 6 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इसकी लागत 6 करोड़ 30 लख रुपए आएगी तथा बिग्गाबास रामसर से रुस्तम धोरा तक 8.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इस पर एक करोड रुपए व्यय होंगे।उन्होंने कहा कि बजट में पांच ट्यूबवेल बनाने तथा पैंतीस सौ से अधिक आबादी वाली ग्राम पंचायतों में खेल मैदान व ओपन जिम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सभी वर्गों को ध्यान में रखकर गरीब, महिलाओं, किसानों, आदिवासियों, मध्यम वर्गीय कर्मचारियों, युवाओं, व्यापारियों सहित मूलभूत आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट है। बजट में प्रदेश के आधारभूत संरचना को मजबूती देने के साथ स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, गरीब कल्याण, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेश, कोशल विकास , वरिष्ठ नागरिक, महिला उत्थान समेत मध्यम वर्ग का पूरा ध्यान रखा गया है।
*आधारभूत सुविधाओं को बढ़ावा देने वाला है बजटः डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल*
खाजूवाला विधायक डाॅ. विश्वनाथ मेघवाल ने मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के मार्गदर्शन में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दियाकुमारी द्वारा बुधवार को प्रस्तुत बजट को विकासोन्मुखी बताया है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने बताया कि बजट में धोधा वितरिका एवं दंतौर वितरिका शाखा नहर प्रणाली क्षेत्र के 65 हजार 113 हैक्टेयर क्षेत्र क्षतिग्रस्त खालों की डीपीआर और निर्माण कार्य के लिए 230 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इससे अंतिम छोर तक बैठे काश्तकार को पर्याप्त नहरी पानी मिल सकेगा। तख्तपुरा और सत्तासर में 33 केवी जीएसएस से विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। इसी प्रकार महादेववाली में पाइप लाइन और उच्च जलाशय के निर्माण से पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के लिए दस-दस करोड़ का प्रावधान रखा गया है। इसी प्रकार पूगल में जलदाय विभाग का सहायक अभियंता कार्यालय खुलेगा। मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन भी पेयजल उपलब्धता की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। यह बजट आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ शिक्षा, तकनीक और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना वाला है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेंगे।
प्रदेश का बजट ऐतिहासिक एवं सभी वर्गों को राहत देने वालाः खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोदारा
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि प्रदेश का बजट ऐतिहासिक और सभी वर्गों को राहत देने वाला है। पहली बार बीकानेर जिले और लूणकरणसर को इतनी सौगातें मिली हैं। उन्होंने कहा कि बम्बलू में 220 केवी जीएसएस की घोषणा की गई है। यह क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहेगा। लूणकरणसर के 7 गांवों को नहरी पेयजल से लाभांवित करने के लिए 23 करोड़, बीकानेर सहित 18 शहरों में जलापूर्ति कार्य के लिए 1 हजार 650 करोड़, ग्रामीण योजना लूणकरणसर को शहरी जल योजना में क्रमोन्नत करने के कार्य पर 40 करोड़ 64 लाख, जल योजना नापासर के सुदृढ़ीकरण पर 27 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन की शुरूआत से शहरी क्षेत्र के वंचित घरों में शुद्ध पेयजल पहुंच पाएगा। उन्होंने कहा कि सार्दुल स्पोर्ट्स स्कूल के सुदढ़ीकरण, नवीन छात्रावास का निर्माण होगा। राजासर उर्फ करणीसर और धीरेरा सहित विभिन्न स्थानों पर पीएचसी निर्माण से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होंगी। वहीं लूणकरसर में अम्बेडकर छात्रावास बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर के लिए बजट में बीकानेर को स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की सौगात मिली है। वहीं बीकानेर मे पोक्सो एक्ट का विशेष न्यायालय खोले जाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि हापासर और हंसेरा में पाइपलाइन व उच्च जलाशय कार्य, इंदिरा गांधी नहर के दोनो पटड़ों का सुदृढ़ीकरण और आईजीएनपी के द्वितीय चरण की सभी नहरों के पम्प हाउस में उपयोग होने वाली बिजली के लिए सोलर पार्क बनाए जाने जैसी घोषणाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि बजट में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा की विकास की दूरगामी सोच की स्पष्ट झलक दिखी है। सभी घोषणाओं के क्रियान्वयन से आमजन को भरपूर लाभ मिलेगा।
*लोक कल्याणकारी बजट 2025-26: युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार की नई पहल: रामगोपाल सुथार अध्यक्ष - श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड*
राजस्थान सरकार ने बजट 2025-26 में कौशल विकास और रोजगार सृजन को प्राथमिकता देते हुए कोटा में विश्वकर्मा स्किल इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 150 करोड़ रुपये का विशेष आवंटन किया है। यह संस्थान आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान कर युवाओं को रोजगारपरक कौशल से सुसज्जित करेगा, जिससे उन्हें नई तकनीकों में दक्षता प्राप्त करने और बेहतर रोजगार अवसर हासिल करने में सहायता मिलेगी।
इसके अलावा राजस्थान बजट 2025-26 में आमजन, किसानों, युवाओं, पशुपालकों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की गई हैं। मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत अब 100 यूनिट की जगह 150 यूनिट तक निःशुल्क बिजली दी जाएगी, जिससे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत मिलेगी। पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 100 वेटनरी डॉक्टर और 1000 वेटरनरी इंस्पेक्टर की भर्ती की घोषणा की गई है, जिससे इस क्षेत्र में नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान को ध्यान में रखते हुए "बुजुर्गों को दवा, बुजुर्गों को सम्मान" योजना शुरू की गई है, जिसके तहत 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही आवश्यक दवाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं, किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है, जिससे कृषि और पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा।
युवाओं के लिए 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियों और 50 हजार युवाओं के कौशल प्रशिक्षण की घोषणा से रोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा। यह बजट राजस्थान को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
*शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है बजट: विधायक व्यास*
बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी द्वारा पेश बजट ने बीकानेर शहर को आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी अनेक सौगातें दी हैं।
श्री व्यास ने कहा कि गेमना पीर रोड पर 132 केवी जीएसएस स्वीकृत होने से मुरलीधर व्यास नगर और आसपास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। वहीं करमीसर, गेमना पीर रोड और सुजानदेसर में पानी की टंकी और पाइपलाइन कार्य के लिए पांच करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। लोकगायकों और संगीतकारों को प्रोत्साहित करने के लिए गवरी देवी कला केन्द्र की स्थापना की घोषणा की गई है। इसी प्रकार बीकानेर में बालिका सैनिक स्कूल, डिजिटल प्लानेटेरियम, स्पेशल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स की घोषणा की गई है। घरणीधर में शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की घोषणा की गई है। इससे शहरी क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का लाभ और अधिक सुलभता से मिल सकेगा।
विधायक ने कहा कि सूरसागर झील के सौंदर्यकरण, मुख्यमंत्री शहरी जल जीवन मिशन के माध्यम से शहरी क्षेत्र में कार्य करवाए जाएंगे। बीकानेर शहरी क्षेत्र में शीतला माता, लक्ष्मीनाथ, हनुमान मंदिर और मुरलीमनोहर मंदिर के जीर्णोद्वार का कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के लिए 10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वहीं नए ट्यूबवेल और दो हैंड पंप की स्वीकृतियां भी दी गई हैं।
विधायक ने बताया कि बजट में पुजारी का मानदेय बढ़कर साढ़े सात हजार तथा भोग की राशि 3000 की गई है। इससे पुजारियों को संबल मिलेगा। उन्होंने बताया कि श्रीरामसर के उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत किया जाएगा। सादुल स्पोर्ट्स स्कूल में शूटिंग और तीरंदाजी के कोर्स प्रारंभ करने के साथ स्पोर्ट्स स्कूल का सुदृढ़ीकरण तथा नवीन छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि बीकानेर में पोक्सो एक्ट के विशेष न्यायालय की स्थापना होगी। संभागीय मुख्यालय पर कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान तैयार किया जाएगा। सूरसागर झील का सौंदर्यकरण, जिला अस्पताल में डेडीकेटेड जिरियाट्रिक सेंटर का उन्नयन, पीबीएम अस्पताल में एडवांस बर्न केयर सेंटर की स्थापना जैसे कार्य होंगे। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में कार्य किया जाएगा। बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में ड्रेनेज और ग्रे वॉटर ट्रीटमेंट का कार्य होगा। सीवर लाइनों में सीसीटीवी के माध्यम से कंडीशनल असेसमेंट करवाकर क्षतिग्रस्त भाग को बिना सड़क खुदाई ट्रैंसलेस मेथड से बदला जाएगा। बीकानेर सहित विभिन्न शहरों में पर्यटन हेरिटेज कमांड कंट्रोल सेंटर और बाढ़ प्रबंधन जैसे कार्य होंगे।
*हर घर में खुशहाली की गारंटी को समर्पित बजट - विजय बाफना*
वित्तीय वर्ष 2025-26 के खुशहाल राजस्थान का बजट पर राजस्थान विधानसभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित बजट सत्र में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी द्वारा प्रस्तुत बजट पर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह बजट न केवल राज्य की आर्थिक प्रगति का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं को भी पूरा करेगा। यह बजट किसानों के लिए समृद्धि, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए सशक्तिकरण और गरीबों के लिए कल्याण का वाहक बनेगा। राजस्थान के विकास में यह बजट एक नया अध्याय लिखेगा और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। मैं इस ऐतिहासिक बजट के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी एवं वित्त मंत्री जी को हार्दिक बधाई देता हूं।
इस बजट में राजस्थान को 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का ऐलान किया. व यह राइजिंग राजस्थान (Rising Rajasthan) के बाद यह पहला 'ग्रीन थीम बजट' हैं । जो रिन्यूएबल एनर्जी, रूरल डेवलपमेंट और इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर केंद्रित हैं । इस बजट में महिला, किसानों, बुजुर्गों और युवाओं के लिए कई बड़े ऐलान किए गए. साथ ही कई नई स्कीम/योजनाएं लागू करने का भी ऐलान किया गया. जो राजस्थान को प्रगति की और ले जायेगा राजस्थान बजट की बड़ी घोषणाएं वित्त मंत्री ने, 'राजस्थान में नो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाना, दो लाख घरों को पेयजल कनेक्शन देना, एक साल में 2.75 लाख सरकारी व प्राइवेट भर्तियां निकालना, ट्रैफिक कम करने के लिए 15 शहरों में रिंग रोड बनाना, हर महीने एक सो पचास यूनिट बिजली फ्री देना, एक हजार नई बसें खरीदना, सड़क ठीक कराने के लिए हर विधानसभा को दस करोड़ रुपये देना, 'मां कोष' गठित करके दूसरे राज्यों में फ्री इलाज देना, गरीबों को आंखों की जांच के बाद फ्री चश्मा देना, बुजुर्गों को ट्रेन-प्लेन से फ्री धार्मिक यात्रा करवाना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाना, जीरो एक्सीडेंट जोन बनाना, सतर साल से अधिक के बुजुर्गों को घर पर फ्री दवा पहुंचाना, बालिकाओं को 35 हजार स्कूटी बांटना, बीस लाख लखपति दीदी बनाना, अग्निवीरों के लिए आरक्षण देना, पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाना, पुजारियों का मानदेय बढ़ाना, पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाना, गेंहू के एमएसपी पर बोनस राशि बढ़ाना, तीस लाख किसानों को 25000 करोड़ रुपये का लोन देना, गोबर गैस प्लांट लगाने के लिए सब्सिडी देना और नो सो करोड़ रुपये से क्लिन एंड ग्रीन सिटी बनाने का ऐलान बजट में किया है
विजय बाफना
कोषाध्यक्ष (भाजपा) गोपेश्वर मंडल बीकानेर
बजट में नया कुछ नहीं, यह गरीब व किसान विरोधी है : पारीक
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नित्यानंद पारीक ने दी अपनी बजट प्रतिक्रिया
बीकानेर // कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता नित्यानंद पारीक ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे गरीब व मजदूर विरोधी बताया है। पारीक ने कहा कि बजट में नया कुछ नही है। भजनलाल सरकार अपनी पूर्व घोषणाओं को भी साकार नहींकर पाई और अब नया बजट जारी किया है जो निराश करने वाला है।
उन्होंने कर्मचारियों के लिए दी गई छूट को मात्र छलावा बताते हुए कहा कि इस बजट से प्रदेश के कर्मचारियों को कोई बड़ा फायदा नहीं होगा। उन्होंने ने कहा कि अच्छी फसलों के उपज मूल्य घोषित होने के बाद भी अभी तक सरकारी खरीद शुरू नही करना किसानों के साथ धोखा है। इस सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए भी कोई बड़ी घोषणा नहीं की जबकि बजट में बीकानेर के लिए रेलवे बाईपास, ड्राईपोर्ट व हवाई सेवाओं का विस्तार होना अति आवश्यक था मगर बजट में बीकानेर की भी जमकर अनदेखी गई है। पारीक ने कहा की हर बार की तरह बीकानेर रेल फाटकों की समस्या से मुक्ति का समाधान बजट में नहीं है रेल फाटकों से जूझती बीकानेर की जनता को इस बजट से फिर निराशा हाथ लगी है। बेरोजगारों के लिए पिछले बजट में भी लंबी चौड़ी घोषणा की गई थी मगर वह धरातल पर नई सरकारी नियुक्तियां नहीं हुई इसलिए यह बेरोजगारों के साथ भी छल कपट करने वाला बजट है।
नित्यानंद पारीक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता
बजट पर प्रतिक्रिया
राजस्थान विधानसभा का आज पेश हुआ बजट समावेशी विकास और आम जनता की भलाई पर केंद्रित है। इस बजट में 1.25 लाख सरकारी भर्तियों एवं निजी क्षेत्र में 1.5 लाख नौकरियों की घोषणा ने रोजगार के अवसरों को बढ़ाया है, जबकि 150 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा ग्रीन एनर्जी के साथ ही लोगों के जीवन स्तर को सुधारेगा। 9 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस और 15 शहरों में रिंग रोड की योजना ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह बजट राजस्थान को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दृष्टि से एक सार्थक पहल है।
डॉ सुरेंद्रसिंह शेखावत
भाजपा नेता बीकानेर



















यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...