खबरों में बीकानेर
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर ,तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर ,तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन
शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय बीकानेर के सभा कक्ष में तनाव प्रबंधन सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मंडल चिकित्सालय लालगढ की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंदर कौर के निर्देशन में इस सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें मनोवैज्ञानिक डॉक्टर अंजू चावला ठकराल द्वारा रेल कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने के टिप्स बताए गए। डॉ. अंजू चावला ठकराल ने प्राणायाम का नियमित अभ्यास करना, समय का सदुपयोग करना व संयम बरतने जैसे कई टिप्स रेल कर्मियों को बताए, जिससे वह अपने जीवन में इनको अपना कर तनाव मुक्त रह सकें
इस इस अवसर पर डॉ.आशु मलिक एससीएमएस, डॉ. रमेश मांझी, डॉ. जी के दास सहित अनेक रेलकर्मी उपस्थित रहे।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...