खबरों में बीकानेर
बीकानेर : राज्यपाल की रवानगी के बाद हुआ यूं कि लोग फंस गए जाम में
/ कंचन केसरी जयपुर

जय जय प्रयागराज 🙏 pic.twitter.com/47uNRNfxKP
— Mohan Thanvi / खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 (@Mohanthanvi) February 23, 2025
बीकानेर : राज्यपाल की रवानगी के बाद हुआ यूं कि लोग फंस गए जाम में
/ कंचन केसरी जयपुर
राज्यपाल के निकलते ही ट्रैफिक हुआ जाम
बीकानेर. कासं। बीकानेर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की एक दिन की यात्रा ने शहर की यातायात व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। राज्यपाल के काफिले के निकलने के एक घंटे बाद भी गजनेर रोड पर जाम लगा रहा। समय से पहले ही रास्ता बंद करने से ऐसे हालात बन गए। राज्यपाल जब नाल एयर पोर्ट के लिए रवाना हुए तब रास्ते बंद कर दिए गए। गंगानगर सर्किल से मुरलीधर व्यास कॉलोनी तक दोनों तरफ के रास्ते बंद किए गए। ऐसे में भुट्टा चौराहा, पुलिस लाइन चौराहा, पंडित पेट्रोल पंप तिराहा, कोठारी अस्पताल तिराहा, पूगल तिराहा, डूडी पेट्रोल पंप सर्किल, अंत्योदय नगर व जवाहर नगर रोड के साथ ही चूंगी चौकी से करमीसर रोड़ तक रास्ता पूरी तरह बंद हो गया। काफी समय तक रास्ता बंद रहने के बाद खुलने से अचानक गजनेर रोड पर छोटे बड़े वाहनों की संख्या बढ़ गई। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...